फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   only 40 percent payment through FASTag at toll plaza in agra

'फास्टैग' से नहीं बढ़ सकी वाहनों की रफ्तार, टोल प्लाजा पर कैश लेन में लग रहा जाम

Sun, 02 Feb 2020 12:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Feb 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
only 40 percent payment through FASTag at toll plaza in agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में टोल प्लाजा पर फास्टैग लागू होने के बाद समस्याएं बढ़ गई हैं। टोल प्लाजा की कैश लेन में जाम के हालात 24 घंटे बने रहते हैं। गाड़ियों पर भी लोग फास्टैग को चालक सीट के ठीक सामने नहीं लगाकर ऊपर या नीचे लगा रहे हैं, इस कारण भी टोल पर फास्टैग रीड करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर 15 जनवरी से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। टोल प्लाजा पर महज आने-जाने की एक-एक लेन पर ही कैश की सुविधा है। इस कारण कैश लेन में पूरे दिन जाम लग रहा है। आगरा के रायभा, फिरोजाबाद के टूंडला, जयपुर हाईवे के कौरई टोल, मथुरा के महुअन टोल प्लाजा पर भी यही हालात हैं। 
विज्ञापन


टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बताया कि गाड़ियों पर फास्टैग लगा होने के बाद भी समस्याएं आ रही हैं। कई बार चालक फास्टैग स्टिकर चालक सीट के ठीक सामने नहीं लगाकर दूसरी ओर लगा लेते हैं। इससे समस्या आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक कर रहे गड़बड़ी

इसके अलावा ट्रक चालक टैक्स बचाने के चक्कर में कार का फास्टैग लगाकर निकलने की कोशिश करते हैं, मगर पकड़े जाते हैं। इससे फास्टैग वाली लेनों पर भी जाम लग जाता है। कई दफा कनेक्विटी की समस्याएं भी सामने आ रही हैं। इस कारण फास्टैग लेनों में भी तेज गति से वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं। 

बगैर फास्टैग वाले वाहनों के फास्टैग लेन में गुजरने पर दोगुना टोल टैक्स वसूला जा रहा है। महुअर टोल पर एक सप्ताह में दो करोड़ रुपये का फास्टैग से भुगतान हुआ। तकरीबन 25 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। 

आगरा के टोलों पर अब भी 50 फीसदी फास्टैग

आगरा के रायभा टोल प्लाजा पर फास्टैग कलेक्शन 65 फीसदी के करीब है। इसके अलावा टूंडला, मडराक, बरोस के टोल प्लाजा पर 40 फीसदी भी फास्टैग नहीं हो पा रहा है। इससे इन टोलों पर एक ही लेन में गुजरने के कारण जाम लगा रहता है।

टोल प्लाजा पर अब भी फास्टैग वाले वाहनों की संख्या कम है। व्यवसायिक वाहनों में भी पूरी तरह से फास्टैग नहीं हो सका है। इससे टोल प्लाजा पर जाम लगता है। दो से तीन माह में सुधार की संभावना है। -अरुण कुमार यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई (आगराखंड)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed