{"_id":"604605cde08a2c051c3da561","slug":"ola-plan-to-build-world-largest-e-scooter-factory-in-bengaluru-ola-electric-mobility-ola-e-scooter-plant-electric-scooter-electric-vehicles-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Largest e scooter Factory: दुनिया की सबसे बड़ी ई-स्कूटर फैक्ट्री में हर दो सेकंड में बनेगी एक गाड़ी, फुल चार्जिंग पर चलेगी 240 किमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
World Largest e scooter Factory: दुनिया की सबसे बड़ी ई-स्कूटर फैक्ट्री में हर दो सेकंड में बनेगी एक गाड़ी, फुल चार्जिंग पर चलेगी 240 किमी
Mon, 08 Mar 2021 04:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 08 Mar 2021 04:39 PM IST
सार
ओला इलेक्ट्रिक न सिर्फ स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों Ather Energy (एथर एनर्जी), Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) और Bajaj Auto (बजाज ऑटो) के साथ मुकाबला करेगी। बल्कि यह एनआईयू टेक्नोलॉजीज सहित चीनी ब्रांड्स को भी चुनौती देने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Ola e scooter
- फोटो : Ola
विस्तार
मोबाइल एप आधारित टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी Ola (ओला) की आनेवाली बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर लगभग तैयार हो चुका है। अब कंपनी ने नए स्कूटर का एक टीजर तस्वीर जारी किया है। ओला इस दोपहिया वाहन को भारतीय बाजार में अगले कुछ महीनों में पेश कर सकती है।
विज्ञापन
स्कूटर का पावर
Ola e scooter
- फोटो : Ola
Ola की आनेवाली इलेक्ट्रिक स्कूटर Etergo AppScooter पर आधारित है। ओला कैब्स ने मई 2020 में नीदरलैंड स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी Etergo का अधिग्रहण किया था। इस स्कूटर में एक स्वैपेबल हाई-एनर्जी-डेंसिटी बैटरी पैक मिलता है और कंपनी के दावे के मुताबिक यह फुल चार्जिंग पर 240 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। Etergo AppScooter सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे 50 लीटर की स्टोरेज क्षमता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसी कम रखेगी कीमत
Ola e scooter
- फोटो : Ola
ओला ने 330 मिलियन डॉलर की लागत से तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में 500 एकड़ की जमीन पर एक मेगा-फैक्ट्री का निर्माण कर रही है। कंपनी इसी प्लांट में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बनाने की योजना बना रही है। इस प्लांट को दुनिया का सबसे बड़ा ई-स्कूटर प्लांट होने का दावा किया गया है। सभी लागत को नियंत्रण में रखने के लिए, ओला अपने खुद के बैटरी पैक, मोटर, वाहन कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर का निर्माण, इंजीनियरिंग और निर्माण कर रहा है।
बनाएगी खुद की बिजली
Ola e scooter factory
- फोटो : Ola
इस प्लांट में 10,000 वर्कर्स के साथ काम करने लिए 3,000 से ज्यादा रोबोट भी इस्तेमाल किए जाएंगे। ओला फैक्ट्री की छत को सोलर पैनलों से ढंका जाएगा, जिससे कंपनी को अपनी खुद की बिजली का उत्पादन करने में मदद मिलेगी।
हर दो सेकंड में एक स्कूटर होगी तैयार
Etergo Appscooter
- फोटो : Etergo
कंपनी की योजना के अनुसार, यह वर्ष 2022 के मध्य तक सालाना 10 मिलियन (एक करोड़) वाहनों का निर्माण करने की उम्मीद कर रही है। यह संख्या के लिहाज से दुनिया के ई-स्कूटर का 15 फीसदी होगा। कंपनी की योजना है कि वह 2021 के आखिर तक स्कूटर को विदेशों में भी निर्यात करेगी। कंपनी का कहना है कि 2022 में प्लांट के विस्तार के बाद यहां से हर दो सेकंड में एक स्कूटर बनकर तैयार हो जाएगी।
इन कंपनियों को देगी चुनोती
ओला इलेक्ट्रिक न सिर्फ स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों Ather Energy (एथर एनर्जी), Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) और Bajaj Auto (बजाज ऑटो) के साथ मुकाबला करेगी। बल्कि यह एनआईयू टेक्नोलॉजीज सहित चीनी ब्रांड्स को भी चुनौती देने की तैयारी कर रही है।
10,000 लोगों को नौकरी
ओला का दावा है कि यह प्लांट जल्द चालू हो जाएगा और कुछ महीनों के भीतर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का उत्पादन शुरू हो जाएगा। कंपनी यह भी दावा करती है कि कारखाने को रिकॉर्ड समय में चालू करने के लिए 10 मिलियन (एक करोड़) से ज्यादा मानव-घंटे (मैन आवर्स) की योजना बनाई गई है। ओला का दावा है कि इंडस्ट्री 4.0 टेक्नोलॉजी को अपनाए जाने के बावजूद, इस मेगा फैक्ट्री में 10,000 नौकरियां पैदा होगी।