फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Ola India Steps into Used Car Market Ola launches Ola Cars platform for buying selling financing cars

Ola Cars: ओला कार्स हुई लॉन्च, यूज्ड कारों के साथ ही बेचेगी नई कार, देगी फाइनेंस और वाहन सर्विसिंग जैसी सुविधाएं, जानें डिटेल्स

Fri, 08 Oct 2021 07:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 08 Oct 2021 07:18 PM IST
सार

कैब एग्रीगेटर कंपनी Ola (ओला) ने Ola Cars (ओला कार्स) नाम से एक नए व्हीकल कॉमर्स प्लेटफॉर्म का एलान किया है जो एक नया वाहन खरीदते समय कार खरीदारों की मदद करेगा।

विज्ञापन
Ola India Steps into Used Car Market Ola launches Ola Cars platform for buying selling financing cars
ola ceo bhavish agrawal - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Ola India Car Used Steps : कैब एग्रीगेटर कंपनी Ola (ओला) ने Ola Cars (ओला कार्स) नाम से एक नए व्हीकल कॉमर्स प्लेटफॉर्म का एलान किया है जो एक नया वाहन खरीदते समय कार खरीदारों की मदद करेगा। ओला कार्स उपभोक्ताओं को Ola App (ओला एप) के जरिए नए और पुराने दोनों तरह के वाहन खरीदने में सक्षम बनाएगी। यह खरीद, व्हीकल फाइनेंस और बीमा, पंजीकरण, मेनटेनेंस सहित व्हीकल हेल्थ  डायग्नोस्टिक और सर्विस, एक्सेसरीज और आखिर में ओला कार्स को वाहन की रीसेल करने जैसे सेवाओं की पेशकश करेगा। कंपनी की योजना इसे कारों की खरीद, बिक्री और प्रबंधन के लिए वन-स्टॉप शॉप बनाने की है। 
विज्ञापन


ओला कार्स यूज्ड कारों के साथ शुरुआत करेगी और समय के साथ, ओला इसे ओला इलेक्ट्रिक और अन्य ऑटोमोटिव ब्रांडों के नए वाहनों के लिए भी खोलेगी। कंपनी के एक बयान के अनुसार, यह सेवा शुरू में 30 शहरों में उपलब्ध होगी और ओला कार्स अगले साल तक 100 से अधिक शहरों में पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन

अमेजन इंडिया के अधिकारी को नियुक्त किया

Ola India Steps into Used Car Market Ola launches Ola Cars platform for buying selling financing cars
Ola drive car sharing Service
कंपनी ने ओला कारों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अरुण सिरदेशमुख की नियुक्ति की भी घोषणा की। अरुण ने Amazon India (अमेजन इंडिया), Reliance Trends (रिलायंस ट्रेंड्स) और IBM Global Services (आईबीएम ग्लोबल सर्विसेस) जैसी कंपनियों के साथ काम किया है। वे व्यवसाय के लिए बिक्री और वितरण, सर्विसेस, मार्केटिंग, ग्राहक सहायता और बाजार में जाने की रणनीति की देखरेख करेंगे। 
विज्ञापन

भाविश अग्रवाल का एलान

Ola India Steps into Used Car Market Ola launches Ola Cars platform for buying selling financing cars
Bhavish Agarwal, Ola Cabs
ओला के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाविश अग्रवाल ने इस घोषणा पर कहा, "ग्राहक वाहनों को खरीदने, सर्विस कराने और बेचने के लिए एक नया तरीका तलाश रहे हैं। वे अब बीते जमाने के खुदरा स्टोर मोड से संतुष्ट नहीं हैं। वे ज्यादा पारदर्शिता और डिजिटल एक्सपीरियंस चाहते हैं। ओला कार्स के साथ, हम नए और यूज्ड दोनों वाहनों के लिए खरीद, बिक्री और ओवरऑल ओनरशिप के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव ला रहे हैं। मैं अरुण के साथ काम करने और हमारे न्यू मोबिलिटी विजन के इस मुख्य स्तंभ के निर्माण के लिए उत्सुक हूं।" 
विज्ञापन

नए सीईओ की योजनाएं

Ola India Steps into Used Car Market Ola launches Ola Cars platform for buying selling financing cars
ola cab
ओला कार्स के लिए योजनाओं की घोषणा करते हुए, ओला कार्स के सीईओ अरुण सिरदेशमुख ने कहा, "ओला हमेशा उपभोक्ता के गतिशीलता अनुभव को बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी संचालित इनोवेशन देने के लिए प्रतिबद्ध है। ओला कार्स के साथ, हम न सिर्फ खरीदने और बेचने बल्कि वाहन फाइनेंस, बीमा, साथ ही रखरखाव के नजरिये की पूरी तरह से नई कल्पना कर रहे हैं - हमारे ग्राहक के लिए एक एंड-टू-एंड डिजिटल-फर्स्ट एक्सपीरियंस। हमारी अगले कुछ महीनों में भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आक्रामक रूप से विस्तार करने की योजना है और इस व्यवसाय में यूज्ड दोपहिया और नए वाहनों सहित नए वर्टिकल भी लॉन्च करने की योजना है।" 

हाल ही लॉन्च किया पहला उत्पाद

Ola India Steps into Used Car Market Ola launches Ola Cars platform for buying selling financing cars
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला ने हाल ही में ईवी सेगमेंट में अपने पहले उत्पादों को लॉन्च किया है - ओला एस 1 और ओला एस 1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर। कंपनी की योजना बढ़ते सेगमेंट में दबदबा बनाने के लिए टीवीएस और एथर जैसे खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed