फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Ola Electric Scooters worth over 1100 crore Sold in two days

एक सेकेंड की कमाई 63 हजार रुपये: ओला कंपनी को इलेक्ट्रिक स्कूटर से दो दिन में हुई 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

Sat, 18 Sep 2021 06:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 18 Sep 2021 06:38 AM IST
सार

एक दिन में 600 करोड़ कीमत की बिक्री पूरी होने के बाद कंपनी ने दूसरे दिन 500 करोड़ के इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच डाले। इस तरह कंपनी की दो दिन की बिक्री 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की हो गई है।

विज्ञापन
Ola Electric Scooters worth over 1100 crore Sold in two days
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric

विस्तार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की जबरदस्त मांग है। इसलिए ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री जब से शुरू हुई, यह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। बात स्कूटर के प्री- बुकिंग की करें तो यह 15 जुलाई से शुरू हुई और 24 घंटे के दौरान ही इसके एक लाख से ज्यादा स्कूटर बुक हो गए थे।

विज्ञापन


वहीं एक दिन में 600 करोड़ कीमत की बिक्री पूरी होने के बाद कंपनी ने दूसरे दिन 500 करोड़ के इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच डाले। इस तरह कंपनी की दो दिन की बिक्री 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की हो गई है।
विज्ञापन


अगली सेल एक नवंबर को होगा शुरू
ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। उन्होंने लिखा, 'दूसरा दिन पहले से भी शानदार रहा। दो दिन में 1100 करोड़ रुपये की बिक्री पार हो गई। अगली खरीदारी एक नवंबर को फिर से शुरू होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कंपनी ने 15 सितंबर से स्कूटर की आधिकारिक बुकिंग शुरू की थी, जो 16 सितंबर तक चली है। भाविश अग्रवाल की मानें तो कंपनी ने हर सेकेंड चार स्कूटर्स की बिक्री की है।

 

 


दो दिन में हुई 1100 करोड़ की बिक्री

  • ओला स्कूटर से कंपनी की दो दिन में 1100 करोड़ रुपये की कमाई
  • 24 घंटे की कमाई (1100 करोड़ / 2 दिन) = 550 करोड़ रुपये
  • एक घंटे की कमाई (550 करोड़ / 24 घंटे) = करीब 23 करोड़ रुपये
  • एक मिनट की कमाई (23 करोड़ / 60 मिनट) = 38 लाख रुपये
  • एक सेकेंड की कमाई (38 लाख / 60 सेकेंड) = 63 हजार रुपये

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वैरिएंट- S1 और S1 प्रो में आया है। ओला S1 की कीमत 99,999 रुपये और ओला S1 प्रो वैरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है। बिक्री के दिन ग्राहक 20,000 रुपये का बुकिंग राशि देकर स्कूटर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। हालांकि अगर आप खरीदारी करने से चूक गए हैं, तब भी आप अगली सेल के लिए स्कूटर 499 रुपये में ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

सिंगल चार्ज में 180 किमी तक की रेंज
कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 750W की क्षमता के पोर्टेबल चार्जर से तकरीबन छह घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी के सुपरचार्जर से ये बैटरी महज 18 मिनट में ही 50 फीसदी तक चार्ज हो सकती है।

ओला का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 180 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देता है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने 3.9 kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है और इसका इलेक्ट्रिक मोटर 8.5 kW का पीक पावर जेनरेट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed