वीडियो वायरल: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, कंपनी ने शुरू की जांच
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, हम आग लगने की घटना से पूरी तरह अवगत हैं। इसके मूल कारण को जानने के लिए जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro में आग लगने की घटना की जांच शुरू हो गई है। कंपनी की ओर से यह जांच तब शुरू की गई, जब शनिवार को स्कूटर में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और बहुत से लोगों ने स्कूटर पर सुरक्षा संबंधी सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद कंपनी की ओर से बयान जारी कर घटना की जांच शुरू की गई है।
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, हम आग लगने की घटना से पूरी तरह अवगत हैं। इसके मूल कारण को जानने के लिए जांच की जा रही है। हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और आने वाले दिनों में अपडेट सभी के साथ साझा किया जाएगा। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सुरक्षा है। इस इसकी जांच कर रहे हैं। उस ग्राहक से संपर्क किया जा रहा है, जिसके स्कूटर में आग लगी थी।
अचानक लगी थी आग
इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro में आग लगने का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। यह वीडियो पुणे का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक स्कूटर सड़क किनारे खड़ा है। अचानक से स्कूटर से भारी धुंआ निकलता है और देखते ही देखते स्कूटर आग पकड़ लेता है। हालांकि, गनीमत यह रही कि घटना के समय स्कूटर के आसपास कोई मौजूद नहीं था।
Ola scooter in flames highlights safety issues with batteries. NMC cells more prone to ‘Thermal Runaway’ or spontaneous fires than LFP cells. @OlaElectric must investigate & give us answers. Thank God no one injured and # burnol not needed! pic.twitter.com/kupn2fANTP
— Hormazd Sorabjee (@hormazdsorabjee) March 26, 2022