फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   okinawa r30 electric scooter price okinawa r30 top speed okinawa r30 speed electric vehicles in india

Okinawa R30 इलेक्ट्रिक स्कूटर युवाओं और महिलाओं के लिए है परफेक्ट, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 11 Sep 2020 08:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2020 08:23 PM IST
सार

कम रफ्तार वाले इलेक्ट्रिक वाहन सभी उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए कम दूरी की एक सुरक्षित यात्रा में फायदेमंद साबित होते हैं। चूंकि इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है, इसलिए किशोर और महिलाएं खरीदारी, ट्यूशन, स्कूल जैसे अपने रोजमर्रा के कामों को निपटाने के लिए आसानी से इसमें सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन
okinawa r30 electric scooter price okinawa r30 top speed okinawa r30 speed electric vehicles in india
Okinawa R30 Electric Scooter - फोटो : Okinawa

विस्तार

Electric vehicle (EV), इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) भारतीय ग्राहकों के लिए भले ही एक नया कॉन्सेप्ट हो, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली बड़ी कंपनियां ईवी को पॉपुलर बनाने की कोशिश कर रही हैं। लोगों के में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति रुचि भी देखी जा रही है। इसे देखते हुए ईवी निर्माता Okinawa (ओकिनावा) ने एक स्लो स्पीड स्कूटर पेश किया है जिसका लुत्फ बच्चे भी उठा सकते हैं। कम रफ्तार वाले इलेक्ट्रिक वाहन सभी उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए कम दूरी की एक सुरक्षित यात्रा में फायदेमंद साबित होते हैं। हम यहां आपको ओकिनावा R30 स्लो स्पीड स्कूटर की सभी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

पावर और रेंज 
Okinawa R30 में 250watt का बीएलडीसी वाटरप्रूफ मोटर मिलता है जो 250watt का पीक पावर जेनरेट करता है। यह स्कूटर फुल चार्जिंग के बाद 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इस आरामदायक रेंज से स्कूटर के उपयोगकर्ता अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है, इसलिए किशोर और महिलाएं खरीदारी, ट्यूशन, स्कूल जैसे अपने रोजमर्रा के कामों को निपटाने के लिए आसानी से इसमें सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी
इस ई-स्कूटर में 1.25 KWH की डिटेचेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इस बैटरी को घरों में मौजूद 5 एम्पीयर के आम सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। ओकिनावा रिमूवेबल बैटरी देती है। इसका फायदा यह है कि जिनके पास अपने घरों में बैटरी चार्ज करने के लिए अपनी पार्किंग में चार्जिंग पॉइंट नहीं हैं, वे बैटरी को स्कूटर से निकालर अपने घरों में ले जा सकते हैं और चार्ज कर सकते हैं। इस बैटरी को फुल चार्ज होने में सिर्फ 4-5 घंटे लगते हैं। इस स्कूटर के साथ माइक्रो चार्जर मिलता है जो ऑटो कट के फीचर से लैस है, यानी बैटरी के फुल चार्ज होने पर चार्जिंग खुद-ब-खुद बंद हो जाती है। 
विज्ञापन

डिजाइन
Okinawa R30 एक डिजाइन काफी संतुलित है। जिससे यह स्कूटर पुरूषों और महिलाओं दोनों की पसंद बन सकता है। यह एक स्टाइलिश फ्रंट हेडलाइट्स और रियर लाइट्स के साथ आता है। स्कूटर में स्टाइलिश एल्यूमीनियम अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। R30 ई-स्कूटर 5 रंगों में उपलब्ध है। इसमें पर्ल व्हाइट, सी ग्रीन, सनराइज येलो, ग्लॉसी रेड, मेटालिक ऑरेंज जैसे रंग शामिल हैं। 

कीमत
Okinawa R30 ई-स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 58,992 रुपये है। कंपनी इस स्कूटर की बैटरी और मोटर दोनों पर 3 साल की वारंटी देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed