{"_id":"5d48545b8ebc3e6d09550419","slug":"okinawa-electric-scooters-cheaper-by-upto-rs-8-600-after-post-gst-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते हुए Okinawa के इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमतों में 8,600 रुपये तक की कमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सस्ते हुए Okinawa के इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमतों में 8,600 रुपये तक की कमी
Tue, 06 Aug 2019 08:58 AM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 06 Aug 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Okinawa i-Praise electric scooters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी दरों में कटौती के बाद सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतों में कमी करने का एलान कर रही हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओकिनावा ने भी अपने वाहनों की कीमतें घटाने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2,500 रुपये से लेकर 8,600 रुपये तक की कटौती
ओकिनावा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में 8,600 रुपये की कमी की है। ओकिनावा के लेड बैटरी आधारित स्कूटरों के दाम में 2,500 से लेकर 4,700 रुपये तक और ली-ऑयन यानी लीथियम आयन बैटरी वाले स्कूटरों की कीमतों में 3,400 रुपये से लेकर 8,600 रुपये तक की कटौती की गई है। इस कीमत में कटौती सरकार की फेम 2 सब्सिडी के साथ की जाती है।
विज्ञापन
टैक्स में 7 फीसदी की कमी
ओकिनावा ऑटोटेक प्रा. लि. के संस्थापक और प्रबंध निदेशक जितेंद्र शर्मा ने कीमतों में कटौती पर बताया कि बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई नए प्रावधान किए हैं। जिसमें जीएसटी की दरों में 12 फीसदी से 5 फीसदी की कटौती का भी प्रस्ताव दिया गया था। टैक्स में 7 फीसदी की कमी की गई है, जिसके बाद कीमतों में 2,500 से 8,600 रुपये की कमी की गई है।
विज्ञापन