फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Now you can upgrade Jeep Compass's Higher Variant for Free in December Special Offer.

जीप कंपास पर मिल रहा अनूठा ऑफर, फ्री में हायर वैरियंट में करें अपग्रेड

Mon, 10 Dec 2018 04:20 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
Now you can upgrade Jeep Compass's Higher Variant for Free in December Special Offer.
Jeep

अमेरिकन एसयूवी मेकर जीप अपने ग्राहकों के लिए एक अनूठा ऑफर लेकर आई है। कस्टमर दिसंबर स्पेशल ऑफर में जीप कंपास के हायर वैरियंट में फ्री में अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा 50 हजार रुपए के ईयर-एंड बैनिफिट्स भी कंपनी ऑफर कर रही है।

विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक अगर आप जीप कंपास का कोई वैरियंट बुक कराते हैं, तो नेक्स्ट वैरियंट में फ्री में अपग्रेड कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपको कोई अलग से बैनिफिट नहीं मिलेगा। वहीं अगर आप अपग्रेड का ऑप्शन नहीं चुनते हैं, तो एक्सचेंज और कैश बैनिफिट जैसे ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन


जीप कंपास की शुरूआती कीमत 15.39 लाख (नई दिल्ली) है और यह डीजल और पेट्रोल दोनों उपलब्ध है। जीप कंपास का पेट्रोल वर्जन 1.4 लीटर डीजल इंजन के साथ आता है, जो 160 बीएचपी और 250 एमएस का टॉर्क देता है, जो 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसका 2.0 लीटर डीजल वर्जन केवल 6 स्पीड मैनुअल गीयरबॉक्स और 171 बीएचपी और 350 एनएम टॉर्क देता है। वहीं कंपनी केवल डीजल वर्जन में ही ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन दे रही है।

Now you can upgrade Jeep Compass's Higher Variant for Free in December Special Offer.
Jeep Compass vs Tata Hexa vs Mahindra XUV500

हालांकि जब से महिन्द्रा एक्सयूवी 500 रीलॉन्च हुई है, तब से जीप कंपास की सेल पर काफी असर पड़ा है। पिछले साल जुलाई 2017 में जीप कंपास की लॉन्चिंग के बाद इसकी अच्छी खासी बिक्री हुई थी। इस साल नंबर तक केवल 1164 यूनिट ही बिक पाईं, वहीं पिछले ससाल नवंबर, 2017 में 2828 यूनिट्स सेल हुई थीं।

कंपनी ने कंपास की बिक्री बढ़ाने के लिए ब्लैक पैक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया था, जिसमें अलॉय व्हील्स से लेकर पूरी एसेसरीज ब्लैक टोन में थीं। ब्लैक पैक एडिशन को लिमिटेड (ओ) मॉडल में ही लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 20.59 लाख थी।

वहीं इसी साल सितंबर में लिमिटेड प्लस वैरियंट भी लॉन्च किया था, जिसमें सनरूफ, 18 इंच अलॉय व्हील्स, लेदर इंटीरियर, इलैक्ट्रॉनिकल एडजस्टेबल फ्रंट सीट, इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर थे। माना जा रहा है ककि कंपास की बिक्री में आई गिरावट के मुख्य वजह इसके डीजल वर्जन में ऑटोमैटिक ऑप्शन का नहीं होना है।

हालांकि खबरें हैं कि कंपनी अगले साल जीप का टेल हॉक मॉडल लॉन्च करेगी, जिसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed