फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Now fill your bike scooter or car with BS6 fuel petrol and diesel, available in cities of Delhi-NCR

अब अपनी गाड़ी में भरवाएं BS-6 पेट्रोल-डीजल, इन शहरों में उपलब्ध है स्वच्छ ईंधन

Sat, 20 Jul 2019 02:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 20 Jul 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Now fill your bike scooter or car with BS6 fuel petrol and diesel, available in cities of Delhi-NCR
पेट्रोल पंप - फोटो : PTI

वायु प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली के लिए अच्छी खबर है। देश में बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाले ग्रीन फ्यूल पेट्रोल और डीजल की बिक्री शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर के 60 फीसदी हिस्से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में बीएस-6 ईंधन की बिक्री हो रही है। वहीं 01 अप्रैल, 2020 की डेडलाइन से पहले ही अक्टूबर तक 80 फीसदी क्षेत्रों में बिकने लगेगा।

विज्ञापन

 

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने दिया था आदेश

इंडियन ऑयल का कहना है कि राजस्थान के चार जिले, उत्तर प्रदेश के आठ जिले, जिनमें आगरा भी शामिल है, इनमें बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाला ईंधन मिलना शुरू हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दो साल पहले इस संबंध में आदेश दिया था। नवंबर 2017 में राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर नाराजगी जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 01 अप्रैल 2018 से ही बीएस-6 ईंधन की सप्लाई का आदेश जारी किया था। जबकि पूरे देश में 01 अप्रैल 2020 से ही बीएस-6 ईंधन की सप्लाई होनी है, लेकिन दो साल पहले ही यहां लागू करने के आदेश जारी किए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, शामली और आगरा में है उपलब्ध

वहीं अब बीएस-6 ईंधन हरियाणा में सोनीपत और बहादुरगढ़ के अलावा राजस्थान के अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर जिलों में भी उपलब्ध है। वहीं उत्तर प्रदेश में मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, शामली और आगरा में नए मानक वाला ईंधन मिल रहा है।
 

विज्ञापन

इन शहरों में अक्टूबर से मिलेगा

इसके अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, पलवल और नुंह में अक्टूबर से बीएस-6 ईंधन मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल में देश के बाकी हिस्सों के साथ अगले साल अप्रैल से बीएस-6 ईंधन मिलना शुरू होगा।
 

दिल्ली-एनसीआर की 10 फीसदी हिस्सेदारी

दिल्ली-एनसीआर की देश में होने वाली कुल खपत का 10 फीसदी की हिस्सेदारी है। यहां हर साल 1,05,000 टन पेट्रोल और 310,000 डीजल की खपत होती है। वहीं ईंधन की गुणवत्ता में सुधान होने से दिल्ली की आबोहवा में भी सुधार होगा।
 

पार्टिकुलेट मैटर 10 में गिरावट

सरकार ने पिछले हफ्ते संसद में बयान दिया था कि दिल्ली में प्रदूषण के सबसे बड़े कारक पीएम-10 यानी पार्टिकुलेट मैटर के कणों में गिरावट आई है और हवा साफ-सुथरी हुई है। बीएस-6 ईंधन में 10 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलिग्राम) सल्फर होता है, जबकि बीएस-4 ईंधन में 50 पीपीएम सल्फर होता है। वहीं बीएस-4 में 0.005 ग्राम प्रति लीटर लेड मिलता है, वहीं बीएस-6 में यह मानक 0.001 ग्राम प्रति लीटर है। इससे पहले पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में कहा था कि दिल्ली में बीएस-6 मानक वाले पेट्रोल-डीजल की बिक्री शुरू हो गई है, और पेट्रोल पंप पर रेगुलर बीएस-4 और बीएस-6 ईंधन के दाम एक ही हैं।
 

बढ़ सकती हैं कीमतें

इससे पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि बीएस-6 ईंधन की कीमत ज्यादा हो सकती है, क्योंकि इसकी रिफाइनिंग लागत भी ज्यादा है। कंपनियों को कहना है कि बीएस-6 मानकों को अनुरूप तेल बेचने के लिये उन्हें अपनी मशीनरी को अपग्रेड करना पड़ेगा, जिसके चलते उन्हें भारी निवेश की आवश्यकता पड़ेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed