फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Now Chinese carmaker Hongqi eyes on Rolls Royce

चीन की इस नकलची कंपनी की नजर Rolls Royce पर, चीनी राष्ट्रपति की पहली पसंद

Thu, 14 Nov 2019 03:00 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 14 Nov 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Now Chinese carmaker Hongqi eyes on Rolls Royce
Xi Jinping Hongqi L5 (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चीन नकल करने में माहिर है चाहे वह बाइक्स, कार, विमान या आपकी हर रोज की जरूरत का सामान ही क्यों न हो। महंगी-महंगी गाड़ियों की नकल करने वाला चीन अब अपने घरेलू कार निर्माता कंपनी Hongqi पर फोकस करने वाला है। Hongqi की नजर रोल्स रॉयस पर है, जिसे टक्कर देने पूरी तैयारी है। आइए जानते हैं Hongqi को लेकर चीन की क्या है मंशा...

विज्ञापन

ये है प्लान

चीन की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक Hongqi की चीन के बाजारों में की तूती बोल रही है। हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जब महाबलीपुरम के दौरे पर आए थे, तो उनके आधिकारिक काफिले में शामिल Hongqi L-5 ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व का नंबर एक ब्रांड होगा Hongqi

Hongqi कंपनी के अधिकारी टेलर ने कहा कि चीन में नए खरीदार जिनके पास अधिक पैसे हैं वो चीन में बनी गाड़ी खरीदना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों को Hongqi के रूप में एक नई चीनी कंपनी मिली है, जो रोल्स रॉयस की कॉपी नहीं है और ऐसा हमलोग करना भी नहीं चाहते हैं। Hongqi चीन का नंबर वन ब्रांड बनने वाली है। आगे चलकर इसे विश्व का नंबर एक ब्रांड बनाएंगे।

विज्ञापन

Hongqi के सेफ्टी फीचर्स का खुलासा नहीं

Hongqi को चीन की लिमोजीन भी कहा जाता है और यह एक लंबी, चौड़ी और काले रंग की कार है। इसकी खिड़की और दरवाजे हथियारों से लैस होते हैं। कार में सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम होते हैं। बताया जाता है कि इसमें कई और खास सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया गया है, लेकिन उनका  खुलासा नहीं किया जाता।

Hongqi L-5 को रेड फ्लैग भी कहते हैं

चाइना में Hongqi L-5 को 'रेड फ्लैग' भी कहते हैं, जोकि कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतीक है। इस कार को 1958 में चीन फर्स्ट ऑटो वर्क्स (FAW) समूह ने लॉन्च किया था, जिसकी गिनती चीन के लग्जरी कार ब्रांड्स में होती है। इसका लंबे समय से उच्च-सरकारी अधिकारियों और चीन में गणमान्य व्यक्तियों का दौरा करने के लिए आधिकारिक वाहन के तौर पर इस्तेमाल करते रहे हैं।

Hongqi कार की कीमत

चीन की सबसे बड़ी आटोमोबाइल कंपनी ने Hongqi N501 को खासतौर पर जिनपिंग के लिए बनाई है। वैसे इसकी कीमत 5.50 करोड़ रुपए है लेकिन जरूरी और अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स के चलते इसकी कीमत बढ़ जाती है।

Hongqi L5 के फीचर्स

यह एक बेहद पावरफुल कार है, जिसमें टर्बो चार्ज्ड इंजन V8 इंजन लगा है जो कि 402 हार्स पॉवर के साथ आती है। सिंगल गैस टैंक फुल होने पर 500 मील तक दौड़ सकती है।  Hongqi L5 कार चीन में बनी सबसे महंगी कारों में से एक है। और यह चीन की सरकार की आधिकारिक कार भी है। यह इतनी पावर कार है कि महज आठ सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed