फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   nitin gadkari says India holds the world record for fastest road construction road construction in india 2021 ministry of road transport and highways india

'एक महीने में 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड': भारत के नाम सबसे तेज सड़क निर्माण का वर्ल्ड रिकॉर्ड, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

Sat, 03 Apr 2021 03:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 03 Apr 2021 03:03 PM IST
सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार ने महीने भर में सड़क निर्माण से जुड़े 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। 

विज्ञापन
nitin gadkari says India holds the world record for fastest road construction road construction in india 2021 ministry of road transport and highways india
Nitin Gadkari - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र सरकार देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए सरकार देशभर में बुनियादी ढांचे के विकास में जोर-शोर से जुटी हुई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार ने एक महीने में सड़क निर्माण से जुड़े 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। इतना ही नहीं हम सड़क निर्माण के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हुए हैं। गडकरी ने किन-किन रिकॉर्ड के बारे में बताया, यहां जानें विस्तार से। 
विज्ञापन

पहला रिकॉर्ड

हर दिन 37 किमी सड़क का निर्माण
लखनऊ में एक फ्लाईओवर के शिलान्यास के मौके नितिन गडकरी ने शुक्रवार को बताया कि कि भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से सड़क निर्माण का रिकॉर्ड बनाया है। गडकरी ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 में 13394 किलोमीटर हाईवे का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में शानदार प्रगति हुई। हमने रोजाना 37 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम किया। ये उपलब्धियां हमारे लिए बेजोड़ हैं और दुनिया के किसी भी देश में ऐसी समानता नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में यह उपलब्धी हासिल की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा रिकॉर्ड

24 घंटे में 2.5 किमी 4-लेन हाइवे का निर्माण
इससे पहले फरवरी के महीने में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एचएचएआई) के एक कॉन्ट्रैक्टर पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने 24 घंटे में चार लेन वाले राजमार्ग पर सबसे अधिक मात्रा में कंक्रीट बिछाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस कंपनी ने दिल्ली-वडोदरा-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे के 2.5 किलोमीटर से अधिक लंबे हिस्से पर 24 घंटे में कंक्रीट का रोड बना डाला। 24 घंटे के भीतर 2,580 मीटर लंबाई के चार-लेन राजमार्ग के लिए फुटपाथ क्वालिटी कंक्रीट (PQC) बिछाने के लिए रिकॉर्ड स्थापित किया गया था। इस दौरान 24 घंटे में 48,711 वर्ग मीटर कंक्रीट को बिछाया गया। 
विज्ञापन

तीसरा रिकॉर्ड

18 घंटे में 25.5 किलोमीटर का कोलतार सड़क 
केंद्रीय मंत्री ने सड़क निर्माण क्षेत्र में एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने के बारे में बताया। एनएचएआई के एक कॉन्ट्रैक्टर ने 18 घंटे में 25.54 किलोमीटर के सिंगल लेन कोलतार सड़क का निर्माण किया था। यह सोलापुर-बीजापुर (एनएच-52) के बीच बन रहे 4-लेन हाइवे का हिस्सा है। 

'नेशनल हाईवे की लंबाई 50 फीसदी बढ़ी'

गडकरी ने यह भी बताया कि पिछले सात साल से अधिक समय में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 50 फीसदी तक बढ़कर 20 मार्च, 2021 तक 1,37,625 किलोमीटर हो गई जो कि अप्रैल 2014 में 91,287 किलोमीटर थी। 

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 (31 मार्च को) की तुलना में वित्त वर्ष 2020-21 के अंत में चालू परियोजना कार्यों की संचयी लागत 54 फीसदी बढ़ गई है। कुल बजटीय परिव्यय वित्त वर्ष 2015 में 33,414 करोड़ से 5.5 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 1,83,101 करोड़ रुपये हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed