फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nitin Gadkari endorse pilot project to run private electric buses electric vehicles future in india

नितिन गडकरी ने निजी इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट की वकालत की

Tue, 25 Aug 2020 06:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 25 Aug 2020 06:31 PM IST
सार

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चौथे यूआईटीपी इंडिया बस सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। 
  • केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक परिवहन के लंदन मॉडल के बारे में भी बात की और कहा कि वह इसे लागू करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Nitin Gadkari endorse pilot project to run private electric buses electric vehicles future in india
Nitin Gadkari - फोटो : ANI (File)

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने निजी निवेश के साथ इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट का समर्थन किया है। 
विज्ञापन

गडकरी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चौथे यूआईटीपी इंडिया बस सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा, "यदि कोई भारत में निवेश करने के लिए तैयार है, तो हम उसे एक शहर के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट दे सकते हैं, जहां वे अपनी बसों को बिजली से चला सकते हैं। बिजली के माध्यम से अपनी बसों को चलाने से उन्हें डीजल की तुलना में ज्यादा मुनाफा होगा। हालांकि, टिकट की कीमत पहले जितनी ही रहेगी। यह डीजल और बिजली के बीच की बचत के कारण एक आकर्षक परियोजना है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह देखा जाना बाकी है कि क्या माल वाहक वाहनों के लिए भी उसी तरीके का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मंत्री ने आगे कहा, "इलेक्ट्रिक ट्राली बसें या रेलबस भारत में शुरू की जा सकती है। हमें तकनीकी रूप से यह पता लगाना होगा कि क्या हम सामान और ट्रकों को भी उसी प्रणाली पर ले जा सकते हैं। इससे आर्थिक व्यवहार्यता बढ़ सकती है।" 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक परिवहन के लंदन मॉडल के बारे में भी बात की और कहा कि वह इसे लागू करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार बस पोर्ट बनाने की भी योजना बना रही है। उन्होंने कहा, "हम बस पोर्ट बनाने की भी योजना बना रहे हैं जो आर्थिक रूप से व्यवहार्य हैं। बस पोर्ट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के जरिए हवाई अड्डे की तरह विकसित किया जा सकता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed