निसान इंडिया भारत में जल्द अपनी कॉम्पैक्ट कार किक्स को लांच करने जा रही है जिसका टीजर भी कंपनी ने जारी कर दिया है। निसान की यह कार अगले साल लांच होगी। जिसे कंपनी एक बेहतरीन एसयूवी के तौर पर पेश करना चाहती है। हालांकि कार के टीजर से इसके फीचर्स से पर्दा उठ गया है। आइए बताते हैं क्या खास होगा इस एसयूवी में :
निसान की नई एसयूवी की कुछ शानदार तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निसान किक्स के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लबाई 4,384mm , चौड़ाई 1,813mm चौड़ी और ऊंचाई 1,656mm है। वहीं इस कार व्हीलबेस 2,673mm है। जो इसके इंटीरियर में स्पेस को जगह देता है। निसान किक्स 5 सीटर एसवीयू के तौर पर आएगी। जिसमें कार के चारों कोनों पर चार कैमरे लगाए गए हैं।
बात करें इसके इंजन की तो कार के पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध होने की संभावना है। किक्स के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा, जो कि 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसके डीजल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा।
जो 108 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। कार के पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। और डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअयल गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।
कार में 'V-मोशन' ग्रिल, एलईडी डीआरएल्स के साथ लगे प्रोजेक्टर हेडलैंप इसके एक्सटीरियर को जहां बेहतरीन बनाते हैं वहीं इसमें लगे 17- इंच के फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स, पावर्ड ORVMs और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एक बढ़िया एसयूवी के तौर पर पेश करते हैं।
आईसीसी क्रिकेट 2019 विश्व कप के लिए नई निसान किक्स आधिकारिक कार होगी, जिसे 30 मई से 14 जुलाई 201 9 तक इंग्लैंड और वेल्स द्वारा आयोजित किया जाएगा। विश्व कप की आधिकारिक कार के रूप में, निसान किक्स आठ प्रमुख शहरों में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी लेकर भारत में एक ट्रॉफी दौरे पर जाएंगे। मुंबई से शुरू होने पर, नई किक्स पुणे, अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली / एनसीआर को कवर करेंगी।