फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nissan Motors hike the prices of Subcompact SUV Nissan Magnite Turbo Variants By Rs 30000

Nissan Magnite के ये वैरियंट्स हुए महंगे, कीमतों में 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी

Thu, 04 Mar 2021 04:16 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 04 Mar 2021 04:16 PM IST
सार

कंपनी ने निसान मैगनाइट के टर्बों वैरियंट्स की कीमतों में 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। निसान मैगनाइट के बेस XE वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये है...

विज्ञापन
Nissan Motors hike the prices of Subcompact SUV Nissan Magnite Turbo Variants By Rs 30000
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

विस्तार

निसान मोटर्स ने अपनी पॉपुलर सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने मैगनाइट के टर्बो वैरियंट्स की कीमतें बढ़ाई हैं। साल में दूसरी बार कंपनी ने इसके दाम बढ़ाए हैं। इसके पहले कंपनी इस साल की शुरुआत में इसके बेस वैरियंट की कीमतों में सीधे 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी की थी। निसान मैगनाइट लोगों को काफी पसंद आ रही है, इसकी बुकिंग का आंकड़ा 40 हजार को पार कर चुका है। वहीं कंपनी ने जनवरी और फरवरी में 6582 यूनिट्स की डिलीवरी की है।

विज्ञापन

XE वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये

निसान ने मैगनाइट की कीमतों में बदलाव किया है। नई कीमतें 02 मार्च से लागू हो गई हैं। लेकिन बढ़ी हुई कीमतों का उन ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा, जिन्होंने पहले से ही एडवांस बुकिंग कराई हुई है। कंपनी ने निसान मैगनाइट के टर्बों वैरियंट्स की कीमतों में 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। निसान मैगनाइट के बेस XE वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये है। निसान मैगनाइट टर्बो XL वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.29 लाख रुपये हो गई है, जो पहले 6.99 लाख रुपये थी। जबकि टॉप XV P (O) CVT वैरियंट की नई एक्स-शोरूम कीमत अब 9.75 लाख रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैरियंट्स

नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर Renault Triber काम करती है। निसान Magnite चार ट्रिम्स में आती है। इनमें XE, XL, XV और XV Premium शामिल हैं। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलता है। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकते हैं।

विज्ञापन

दमदार इंजन

Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है - 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट।  इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 71 bhp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 99 bhp की पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प है, जो 152 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed