{"_id":"5fdee9748ebc3e3f755dfe72","slug":"nissan-magnite-crosses-15000-booking-within-15-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nissan Magnite की बंपर मांग से मची सनसनी, केवल 15 दिनों में बुक हो गए 15000 यूनिट्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Nissan Magnite की बंपर मांग से मची सनसनी, केवल 15 दिनों में बुक हो गए 15000 यूनिट्स
Sun, 20 Dec 2020 11:34 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
भारतीय बाजार में निसान इंडिया (Nissan India) की नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite को ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। इसकी बंपर मांग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि महज 15 दिनों में इस कार को 15000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। कंपनी के मुताबिक लॉन्च से अब तक में 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने इस कार को लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
Trending Videos
भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.35 लाख रुपये तक जाती है। यह एंट्रोडक्ट्री कीमतें हैं। यानी इनका फायदा केवल वही ग्राहक उठा सकते हैं, जो 31 दिसंबर 2020 से पहले इसे बुक करेंगे। कार की मांग का असर इसके वेटिंग पीरियड पर पड़ रहा है, जहां चुनिंदा वेरिएंट्स की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर Renault Triber काम करती है। निसान ने अपनी Magnite को चार ट्रिम्स में लॉन्च किया है। इनमें XE, XL, XV और XV Premium शामिल हैं। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलेगा। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे।
Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इनमें 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट शामिल हैं। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प मिलेगा, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।
इससे पहले निसान ने अपनी Magnite के सभी इंजन की ARAI-सर्टिफाइड फ्यूल इफिशियंसी जारी की। इसके मुताबिक टर्बो इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। वहीं, इसके CVT मॉडल में ग्राहकों को 17.7 kmpl का माइलेज मिलेगा।