{"_id":"5c0e224fbdec2241852c5710","slug":"nissan-leaf-second-generation-electric-car-spotted-in-keral-while-testing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना तेल फूंके निसान की यह कार पहुंचा देगी दिल्ली से शिमला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बिना तेल फूंके निसान की यह कार पहुंचा देगी दिल्ली से शिमला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
Nissan Leaf
देश में इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर वाहन कंपनियां जोर-शोर से लगी हुई हैं। जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में तेजी से उभर रही है। निसान की इलेक्ट्रिक कार Leaf के सेकंड जनरेशन को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान केरल में देखा गया। जानें कैसी है निसान की यह Leaf कार।
विज्ञापन
Trending Videos
New generation Nissan Leaf
Leaf दिखने में काफी आकर्षक है। सेकेंड जनरेशन की निसान लीफ में बेहतर एयरोडायनैमिक डिजाइन दिया गया है, जो ड्राइविंग को आरामदायक बनाता है। कार का लुक एकदम शार्प बनाया गया है। इस 5 डोर हैचबैक में ग्रिल पर ब्लू एक्सेंट्स, ट्विन पॉड हेडलैंप्स, चौड़े सेंट्रल एयरडैम, हॉरिजॉन्टल फॉगलैंप्स दिए गए हैं। कार के रियर में रूफ माउंटेड स्पॉयलर, रियर डिफ्यूजर,ब्लू एक्सेंट,जीरो एमिशन बैज, टेलगेट, वर्टिकल पॉजिशन एलईडी टेल लैंप्स, माउंटेड ब्रेक लाइट आदि दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nissan Leaf
इंजन क्षमता
निसान लीफ में 40 kWh की बैटरी दी गई है, जो 148 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करती है। कार एक बार चार्ज होकर 400 किमी तक चल सकती है। इसके अलावा कार में क्विक चार्जिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे बैटरी को सिर्फ 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक आसानी से चार्ज किया जा सकता है।
निसान लीफ में 40 kWh की बैटरी दी गई है, जो 148 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करती है। कार एक बार चार्ज होकर 400 किमी तक चल सकती है। इसके अलावा कार में क्विक चार्जिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे बैटरी को सिर्फ 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक आसानी से चार्ज किया जा सकता है।
Nissan Leaf
लीफ का मुकाबला टेस्ला मॉडल 3 से हो सकता है, जिसमें दो बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। टेस्ला मॉडल 3 एक बार में चार्ज होकर 350-500 किमी. तक चल सकती है।