फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nissan leaf second generation electric car spotted in keral while testing

बिना तेल फूंके निसान की यह कार पहुंचा देगी दिल्ली से शिमला

Mon, 10 Dec 2018 01:52 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
Nissan leaf second generation electric car spotted in keral while testing
Nissan Leaf

देश में इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर वाहन कंपनियां जोर-शोर से लगी हुई हैं। जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में तेजी से उभर रही है। निसान की इलेक्ट्रिक कार Leaf के सेकंड जनरेशन को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान केरल में देखा गया। जानें कैसी है निसान की यह Leaf कार।

विज्ञापन

Nissan leaf second generation electric car spotted in keral while testing
New generation Nissan Leaf

Leaf दिखने में काफी आकर्षक है। सेकेंड जनरेशन की निसान लीफ में बेहतर एयरोडायनैमिक डिजाइन दिया गया है, जो ड्राइविंग को आरामदायक बनाता है। कार का लुक एकदम शार्प बनाया गया है। इस 5 डोर हैचबैक में ग्रिल पर ब्लू एक्सेंट्स, ट्विन पॉड  हेडलैंप्स, चौड़े सेंट्रल एयरडैम, हॉरिजॉन्टल फॉगलैंप्स दिए गए हैं। कार के रियर में रूफ माउंटेड स्पॉयलर, रियर डिफ्यूजर,ब्लू एक्सेंट,जीरो एमिशन बैज, टेलगेट, वर्टिकल पॉजिशन एलईडी टेल लैंप्स, माउंटेड ब्रेक लाइट आदि दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Nissan leaf second generation electric car spotted in keral while testing
Nissan Leaf
इंजन क्षमता 
निसान लीफ में 40 kWh की बैटरी दी गई है, जो 148 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करती है। कार एक बार चार्ज होकर 400 किमी तक चल सकती है। इसके अलावा कार में क्विक चार्जिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे बैटरी को सिर्फ 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक आसानी से चार्ज किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

Nissan leaf second generation electric car spotted in keral while testing
Nissan Leaf
लीफ का मुकाबला टेस्ला मॉडल 3 से हो सकता है, जिसमें दो बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। टेस्ला मॉडल 3 एक बार में चार्ज होकर 350-500 किमी. तक चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed