फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   nissan india will increase its Nissan Magnite prices from January 1, 2021

Nissan Magnite पर बचत करने का आखिरी मौका, 1 जनवरी से महंगी हो जाएगी कार

Fri, 25 Dec 2020 12:01 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 25 Dec 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
nissan india will increase its Nissan Magnite prices from January 1, 2021
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

निसान इंडिया (Nissan India) भारतीय बाजार में अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite को  4.99 लाख रुपये की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया था। इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 9.35 लाख रुपये तक जाती है। ये एंट्रोडक्ट्री कीमतें हैं। यानी मौजूदा कीमत का फायदा केवल वही ग्राहक उठा सकते हैं, जो 31 दिसंबर 2020 से पहले इसे बुक करेंगे। 1 जनवरी 2021 से कंपनी अपने इस नई कार की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। हालांकि, निसान इसकी कीमतों को कितना बढ़ाएगी अभी इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


दरअसल निसान इंडिया (Nissan India) नए साल में अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। कंपनी एक जनवरी 2021 से Datsun और Nissan की कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। कंपनी अपने कारों की कीमतों को एक जनवरी 2021 से 5 फीसदी तक महंगा करेगी। बढ़ी हुई कीमतें वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एक जनवरी से Nissan Magnite की कीमतों में भी 5 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन

भारतीय ग्राहकों की तरफ Nissan Magnite को काफी पसंद किया जा रहा है। इस कार की बंपर मांग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज 15 दिनों में इस कार को 15000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। कार की मांग का असर इसके वेटिंग पीरियड पर पड़ रहा है, जहां चुनिंदा वेरिएंट्स की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी के मुताबिक लॉन्च से अब तक में 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने इस कार को लेकर पूछताछ की है। 

नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर Renault Triber काम करती है। निसान ने अपनी Magnite को चार ट्रिम्स में लॉन्च किया है। इनमें XE, XL, XV और XV Premium शामिल हैं। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलेगा। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे।

विज्ञापन

Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इनमें 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट शामिल हैं। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प मिलेगा, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।

इससे पहले निसान ने अपनी Magnite के सभी इंजन की ARAI-सर्टिफाइड फ्यूल इफिशियंसी जारी की। इसके मुताबिक टर्बो इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। वहीं, इसके CVT मॉडल में ग्राहकों को 17.7 kmpl का माइलेज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed