फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nissan india launch the new suv kicks, prices starts from Rs. 9.55 lakhs

लॉन्च हुई मच-अवेटेड Nissan Kicks एसयूवी, कीमत 9.55 लाख रुपए से शुरू

Tue, 22 Jan 2019 12:30 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 22 Jan 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Nissan india launch the new suv kicks, prices starts from Rs. 9.55 lakhs
Nissan Kicks launch

निसान इंडिया ने मंगलवार को भारत में अपनी कार किक्स को लॉन्च कर दिया है। निसान किक्स एक 5 सीटर एसवीयू कार है। जिसे पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध कराया गया है। निसान किक्स के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लबाई 4,384mm, चौड़ाई 1,813mm चौड़ी और ऊंचाई 1,656mm है। वहीं इस कार व्हीलबेस 2,673mm है। 

विज्ञापन


किक्स के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर 4के इंजन दिया गया है, जो कि 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसके डीजल वर्जन में 1.5-लीटर 9के डीसीआई इंजन दिया गया है जो 108 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। किक्स का पेट्रोल वैरियंट 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ आएगा, जबकि डीजल वैरियंट में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। 

विज्ञापन

किक्स में स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी

Nissan india launch the new suv kicks, prices starts from Rs. 9.55 lakhs
Nissan Kicks launch

इंटीरियर की बात करें, तो निसान किक्स में चारों तरफ कैमरे दिए गए हैं, जिसका 360 डिग्री व्यू डैशबोर्ड पर लगी 8 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पर देखा जा सकता है। किक्स में स्मार्टवॉच और एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा डुअल टोन ब्राउन और ब्लैक इंटीरियर का फीचर है। साथ ही पहली बार ऑटो एसी, 400 लीटर का बूट स्पेस, कूल्ड इलुमिनेटेड ग्लोव बॉक्स का फीचर दिया गया है।

अक्सर यह फीचर 30 लाख से ज्यादा महंगी गाड़ियों में ही मिलता है। इसके अलावा किक्स में 4 एयरबैग, हिल होल्ड, एबीएस, ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। किक्स का ग्राउंड क्लियरेंस 210 एमएम है। एसयूवी में रेन सेंसिग वाइपर, इंटेलिजेंट टैरेस कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हैडलैंप्स का फीचर दिया गया है।

इसके अलावा इस सेगमेंट में पहली बार एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी सिग्नेचर लैंप, ब्लाइड स्पॉट कम करने के लिए एस्फेरिक ओआरवीएम, 17 इंच अलॉय व्हील, 100 किग्रा लोडिंग कैपेसिटी के साथ रूफ रेल जैसे फीचर दिए गए हैं। निसान ने किक्स की एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.55 लाख रुपए रखी है। 
 

निसान किक्स एक्स-शोरूम प्राइस
XL Rs. 9,55,000 Petrol Rs. 10,85,000 Diesel
XV Rs. 10,95,000 Petrol Rs. 12,49,000 Diesel
XV Premium --- Rs. 13,65,000 Diesel
XV Premium Plus --- Rs. 14,65,000 Diesel
 
 

दो पेट्रोल और चार डीजल मॉडल लॉन्च

किक्स के दो पेट्रोल और चार डीजल मॉडल लॉन्च किए गए हैं। इसके अलावा 11 कलर स्कीम के साथ 7 सिंगल टोन और 4 डुअल टोन रंग भी लॉन्च किए गए हैं। किक्स का पेट्रोल वैरियंट 14.23 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल वैरियंट 20.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं निसान किक्स का मुकाबला Hyundai Creta, Renault Duster और Kia SP2i से है।

निसान किक्स के साथ 3 साल की वारंटी, तीन साल 24/7 रोड साइड असिस्टेंट और तीन साल सर्विस मेंटीनेंस ऑफर कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed