फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nissan Ignite will be launched in India on 2 December 2020, know what will be the price and mileage?

Nissan Magnite भारत में 2 दिसंबर को होगी लॉन्च, माइलेज और कीमत का हुआ खुलासा

Sat, 21 Nov 2020 02:53 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 21 Nov 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Nissan Ignite will be launched in India on 2 December 2020, know what will be the price and mileage?
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

निसान इंडिया (Nissan India) ने Nissan Magnite की लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी अपनी नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को 2 दिसंबर 2020 को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि निसान अपनी Magnite को 26 नवंबर को लॉन्च करेगी, लेकिन अब इस सस्पेंस पर से कंपनी ने पर्दा हटा दिया है। 

विज्ञापन


निसान अपनी Magnite की आधिकारिक बुकिंग 2 दिसंबर 2020 से शुरू करेगी। हालांकि, मुंबई और दिल्ली जैसे राज्यों में डीलरशिप स्तर पर इसकी प्रीबुकिंग की जा रही है, जहां ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे प्रीबुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

इससे पहले निसान ने अपनी Magnite के सभी इंजन की ARAI-सर्टिफाइड फ्यूल इफिशियंसी जारी की। इसके मुताबिक टर्बो इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। वहीं, इसके CVT मॉडल में ग्राहकों को 17.7 kmpl का माइलेज मिलेगा।

भारतीय बाजार में कंपनी अपनी नई Nissan Magnite को चार वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इनमें XE, XL, XV Upper और XV Premium शामिल होंगे। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलेगा। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे। वहीं, इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसमें CVT का विकल्प भी मिलेगा।

विज्ञापन

बता दें कि निसान इंडिया ने अपनी Nissan Magnite के स्पेसिफिकेशन्स पर से पहले ही पर्दा हटा दिया है। वहीं, इंटरनेट पर इसके वेरिएंट दर वेरिएंट की कीमतें भी लीक हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.5 लाख रुपये होगी। हालांकि, रिपोर्ट्स के दावे कितने सही हैं, इसका पता 2 दिसंबर 2020 को पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed