फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   NGT has refused to hear the plea against the ban on the operation of 15 year old vehicle

अगर आपकी गाड़ी हो गई है इतने साल पुरानी तो कोरोना काल में भी लगेगा भारी जुर्माना

Thu, 09 Jul 2020 04:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 09 Jul 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
NGT has refused to hear the plea against the ban on the operation of 15 year old vehicle
फाइल - फोटो : prayagraj
अगर आपके पास भी 15 साल पुरानी गाड़ी तो इसे सड़कों पर उतारने से पहले आपको इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राजधानी की सड़कों पर 15 साल पुराने वाहनों पर नो-एंट्री लगा दी है। दरअसल दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों के ऑपरेशन (परिचालन) पर प्रतिबंध है। इसी कड़ी में एनजीटी के सामने इस प्रतिबंध में बदलाव को लेकर एक याचिका दायर की गई थी, जिस पर एनजीटी ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया। यानी अब राजधानी में यह प्रतिबंध बरकरार रहेगा।
विज्ञापन

 

याचिका में कोरोना की दलील

एनजीटी में दाखिल की गई याचिका में कोरोना को लेकर दलील दी गई थी। प्रतिबंध के नियमों में बदलाव को लेकर मांग कर रहे पक्ष का कहना था कि वाहनों को अनुमति देने से कोरोना काल में लोगों की मदद होगी। वहीं, इससे वरिष्ठ नागरिकों की जान बचाई जा सकेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल पुराने वाहन पर लगेगा भारी जुर्माना


यह याचिका दिल्ली के रहने वाले वरिष्ठ नागरिक कमल सहाय की तरफ दायर की गई थी, जिसकी सुनवाई एनजीटी के प्रमुश जस्टिस एके गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही थी। ऐसे में पीठ की तरफ से वाहनों की अनुमति को मना कर देने के बाद अगर आप 15 साल पुराने वाहन को लेकर सड़कों पर निकलते हैं, तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। यानी कोरोना काल में भी आप इतनी पुरानी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन

इंडियन ऑयल के स्टेशन पर जल्द पेट्रोल के साथ मिलेगी चार्ज्ड बैटरी की सुविधा

देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत अब अब ग्राहकों को पेट्रोल स्टेशन्स पर पेट्रोल के साथ एक नई सुविधा भी मिलेगी। पेट्रोल पंप पर मिलेगी फुल चार्ज्ड बैटरी इंडियन ऑयल की घोषणा के मुताबिक अब आपको कंपनी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी स्वैप करने का भी विकल्प मिलेगा। ग्राहकों को यह सुविधा कंपनी के इंस्टेंट बैटरी रिचार्ज (Instant Battery Recharge) के जरिए मिलेगी। क्विक इंटरचेंज स्टेशन के लिए इंडियन ऑयल ने सन मोबिलिटी के साथ साझेदारी की घोषणा की है। कंपनी के चेयरमैन संजीव सिंह के मुताबिक सबसे पहले चंडीगढ़ में इंडियन ऑयल 'इंस्टेंट बैटरी स्वैपिंग' सुविधा की शुरुआत करेगी। इसके बाद इस सुविधा को 20 स्टेशनों पर भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed