टल गई लॉन्चिंग: नेक्स्ट जेनरेशन Mahindra Scorpio का इंतजार होगा और लंबा, कंपनी इस साल नहीं करेगी पेश!
न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार नई पीढ़ी की महिंद्रा स्कॉर्पियो को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च करने की बजाय अगले साल फरवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक इसकी लॉन्चिंग टालने की मुख्य वजह कोरोना वायरस महामारी को माना जा रहा है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई पीढ़ी की महिंद्रा स्कॉर्पियो का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। हाल ही में इसे रेगिस्तान में भी टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। लेकिन स्कॉर्पियो प्रेमियों को यह सुन कर निराशा होगी कि महिंद्रा ने अपनी इस नई एसयूवी की लॉन्चिंग फिलहाल महामारी के चलते टाल दी है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को महिंद्रा XUV700 की लॉन्चिंग के बाद इस साल त्योहारी सीजन में उतारा जा सकता है।
महामारी के चलते टली लॉन्चिंग
न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार नई पीढ़ी की महिंद्रा स्कॉर्पियो को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च करने की बजाय अगले साल फरवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक इसकी लॉन्चिंग टालने की मुख्य वजह कोरोना वायरस महामारी को माना जा रहा है। पहले उम्मीद जताई जा रही है कि नई स्कॉर्पियो इस साल तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। लेकिन जिस तरह से अभी भी महामारी का कहर जारी है और इसका असर वाहन निर्माताओं के ऑपरेशंस पर पड़ रहा है, इसके चलते ही कंपनी ने लॉन्चिंग टालने का फैसला किया है। हालांकि कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
स्टैंडर्ड 4x4 ऑल व्हील ड्राइव का फीचर
हालांकि कंपनी नई स्कॉर्पियो की सड़क पर टेस्टिंग लगातार कर रही है। हाल ही में इसे राजस्थान के थार रेगिस्तान में टेस्ट करते हुए देखा गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। थार में टेस्टिंग के दौरान अनुमान लगाया गया था कि नई स्कॉर्पियो में थार की तरह स्टैंडर्ड 4x4 ऑल व्हील ड्राइव का फीचर दिया जा सकता है। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो के वीडियो में किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन वीडियो में दिख रही नेक्स्ट जेनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो मौजूदा मॉडल की तुलना में साइज में बड़ी होगी। इसके अलावा इस एसयूवी में फीचर्स की भरमार होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई महिंद्रा स्कॉर्पियो की टेस्टिंग के दौरान यह पता चला है कि पहली बार इस दमदार एसयूवी में सनरूफ जैसा फीचर मिलने वाला है।
मिल सकते हैं ये फीचर
नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो की लीक तस्वीरों से इसके डिजाइन के बारे में कुछ अहम जानकारियां सामने आई थीं। नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो के टेस्टिंग मॉडल में नए स्टाइलिश अलॉय व्हील्स देखे गए। इनकी साइच 18-इंच तक हो सकता है। मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स को MRF वैंडर रबर से लपेटा गया है। मौजूदा जेनरेशन मॉडल में देखे गए 17 इंच की तुलना में, स्कॉर्पियो के टॉप-एंड वेरिएंट्स में 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। नई स्कॉर्पियो में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ सेफ्टी की बात करें, तो मल्टीपल एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, वीएससी जैसे कई फीचर मिलेंगे।
मिलेगा थार का इंजन और ट्रांसमिशन
न्यू-जेनरशन महिंद्रा स्कॉर्पियो में कंपनी उसी इंजन का इस्तेमाल कर रही है, जो नई थार में दिया गया है। यानी नई स्कॉर्पियों में नया 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है। पेट्रोल इंजन अधिकतम 150 पीएस की पावर और 320 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। जबिक डीजल इंजन 130 पीएस की पावर जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ ऑप्शनल 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक यूनिट दी जा सकती है।