{"_id":"5906ca934f1c1b693c441072","slug":"new-skoda-suv-karoq-will-unveil-in-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कोडा कारोक एसयूवी के बारे में जानें सबकुछ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
स्कोडा कारोक एसयूवी के बारे में जानें सबकुछ
Updated Mon, 01 May 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
टेस्टिंग प्रक्रिया से गुजरती कारोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई की इस तपती गर्मी में स्कोडा अपनी किस्मत का दांव एक और एसयूवी कारोक के जरिए खेलने जा रही है। यह एसयूवी पूरी तरह से नई डिजाइन, एडवांस ड्राइव असिस्टेंस तकनीकि और चार नए टर्बोचार्जड इंजन के साथ आने जा रही है। इस कार के येटी से काफी चीजें कॉपी की गई हैं। इस नई एसयूवी में कंपनी की बड़ी एसयूवी कोडियाक से काफी फीचर शेयर किए गए हैं। यह एसयूवी स्कोडा की छोटी एसयूवी के तौर पर अपनी जगह बनाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ेंः उबर 2020 तक शुरू करेगा 'फ्लाइंग कैब' की सुविधा
विज्ञापन
कारोक में पांच लोगों के बैठने की जगह होगी तथा इसके बूट में 541 लीटर की जगह होगी अगर आप पीछे की सीटें फोल्ड कर दें तो इस एसयूवी में 1585 लीटर की जगह बन जाएगी। इस एसयूवी को फोक्सवैगन के एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह वही प्लेटफॉर्म है जिस पर ऑडी क्यू2 बनी हुई है। कारोक चार टर्बोचार्जड इंजन विकल्पों के साथ आएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ेंः दो लाख रुपये के बजट में सबसे शानदार बाइक्स
नया पेट्रोल इंजन एंट्री लेवल 1.0 लीटर टीएसआई तीन सिलेंडर और 1.5 लीटर टीएसआई इसमें अपनी जगह बनाएंगे। एक्टिव सिलेंडर तकनीकि के सहारे 8.4 सेकंड में यह कार 0 से 100 किमीप्रघं की गति पकड़ लेती है। इसमें नया 1.6 लीटर टीडीआई व नया 2.0 लीटर टीडीआई इंजन लगा है जो कि इस ब्रांड के लिए अनजाना नहीं है। कारोक टू व फोर व्हील ड्राइव विकल्प के साथ आएगी जिसमें सिक्स स्पीड मैनुअल या सेवन स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगा रहेगा। इसके टॉप मॉडल में स्कोडा का ड्राइव मोड सेलेक्ट सिस्टम दिया होगा जिसके सहारे ड्राइवर नार्मल, स्पोर्ट, ईको, इंडीविजुअल या फिर स्नो मोड को चुन सकता है।
इसे भी पढ़ेंः गाड़ियों के दीवाने थे विनोद खन्ना, मिलिए उनकी महबूबा कारों से
ड्राइवर असिस्ट सिस्टम में रडार आधारित क्रूज कंट्रोज, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्ट और फ्रंट असिस्ट दिया गया है जिसमें ऑटोमेटिक सिटी ब्रेकिंग पेडेस्ट्रियन ब्रेकिंग सिस्टम के साथ दिया गया है। इसमें गाड़ी को पीछे जाने से बचाने के लिए हिल होल्ड कंट्रोल भी दिया गया है। इसमें इमरजेंसी के लिए अगर ड्राइवर गाड़ी चलाते वक्त निष्क्रिय होता है उसके लिए इमरजेंसी असिस्टेंस दिया गया है, इसके साथ ही यह उस समय भी अपनी भूमिका निभाएगा जब क्रूज कंट्रोल व लेन असिस्ट ऑन होगा। इसके अलावा कार में टच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कई जरूरी व अत्याधुनिक फीचर भी दिए जाएंगे।