फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   new skoda octavia 2021 launch date in india delayed due to Covid-19 crisis

कोरोना का असर: बढ़ते संकट को देखते हुए 2021 Skoda Octavia की लॉन्चिंग टली, जानें पूरी डिटेल्स

Thu, 22 Apr 2021 12:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 22 Apr 2021 12:39 PM IST
सार

स्कोडा अपनी नई ऑक्टेविया 2021 को भारतीय कार बाजार में आधिकारिक तौर पर इस महीने के आखिर में लॉन्च करने की योजना बना रही थी। स्कोडा ने देश भर में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या और पहले से ही भारत में कार निर्माता कंपनियों पर मंडरा रहे संकट का हवाला दिया है।

विज्ञापन
new skoda octavia 2021 launch date in india delayed due to  Covid-19 crisis
Skoda Octavia 2021 at company's production facility in Aurangabad - फोटो : Skoda

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर दिल्ली समेत पूरे देश में कहर बरपा रही है। वायरस संक्रमण के हर दिन सामने आ रहे मामलों ने दुनिया के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3.15 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसका असर उद्योग जगत पर भी पड़ सकता है। इस बीच Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने अपनी न्यू जेनरेशन Octavia (ऑक्टेविया) सेडान कार की लॉन्चिंग को टालने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

स्कोडा ऑटो इंडिया के डायरेक्टर ने ट्वीट किया

स्कोडा अपनी नई ऑक्टेविया 2021 को भारतीय कार बाजार में आधिकारिक तौर पर इस महीने के आखिर में लॉन्च करने की योजना बना रही थी। स्कोडा ने देश भर में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या और पहले से ही भारत में कार निर्माता कंपनियों पर मंडरा रहे संकट का हवाला दिया है।

बीते कुछ समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि Octavia की लॉन्च में देरी हो सकती है। स्कोडा ऑटो इंडिया के डायरेक्टर जैक हॉलिस ने सुबह ट्विटर के जरिए इस बात की पुष्टि की। उन्होंने लिखा "कभी-कभी थोड़ा रूक कर और मजबूती से वापस आना महत्वपूर्ण होता है। स्कोडा ऑटो में हमने मौजूदा स्थिति में सुधार होने तक ऑल-न्यू ऑक्टेविया के लॉन्च को स्थगित कर दिया है। हम आपको लॉन्च के बारे में जल्दी अपडेट करेंगे। आप सुरक्षित रहें और हमारी इस वायरस के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का उत्पादन शुरू

स्कोडा ऑक्टेविया सेडान, भारत में चेक कार निर्माता की सबसे लोकप्रिय पेशकश में से एक है। हाल ही में कंपनी ने औरंगाबाद स्थित अपने प्लांट में इसका उत्पादन शुरू किया है। स्कोडा ने ऑक्टेविया को पहली बार अपने डेब्यू प्रोडक्ट के रूप में साल 2001 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह एक ऐसा समय था जब सेडान कारें यहां काफी लोकप्रिय थीं। भारत और दुनिया में कई बाजारों में जब एसयूवी की लोकप्रियता और मांग बढ़ रही है, ऑक्टेविया किसी तरह से अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही है। नई स्कोडा ऑक्टेविया को पहली बार 2019 के आखिर में अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए पेश किया गया था। जिसके बाद इसे कुछ वैश्विक बाजारों में उतारा गया है। चौथी पीढ़ी की ऑक्टेविया, अपने पिछले मॉडल्स की विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रही है। 
 
विज्ञापन

इंजन और पावर

नई ऑक्टेविया 2021 फॉक्सवैगन समूह के MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित है। पिछले मॉडल की तुलना में नया मॉडल 19 mm लंबा और 15 mm चौड़ा होगी। जिससे यात्रियों को इसमें ज्यादा जगह और आराम मिल सकेगा। नई ऑक्टाविया 2021 में 2.0 लीटर TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 190 hp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस इंजन को स्कोडा सुपर्ब में भी इस्तेमाल किया गया है। नए मॉडल में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है। 

डिजाइन और फीचर्स

न्यू-जेनरेशन ऑक्टेविया के एक्सटीरियर की बात करें तो यह पिछले मॉडल के क्वाड हेडलैंप स्टाइल को स्कोडा सुपर्ब की तरह अधिक पारंपरिक डिजाइन के साथ रिप्लेस करेगा। इसके कैबिन को अपडेट किया गया है और कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इंटीरियर में अंदर एक बैज और ब्लैक कलर की कलर स्कीम मिल सकती है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले और हॉरिजॉन्टल अपीयरेंस के साथ डैशबोर्ड, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। 

कीमत और मुकाबला

नई स्कोडा ऑक्टेविया 2021 को भारतीय बाजार में सबसे पहले 2020 के आखिर तक लॉन्च किए जाने की योजना थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग को टालना पड़ा था। अब एक बार फिर इसकी लॉन्चिंग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा लॉन्चिंग के वक्त ही होगा। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ऑक्टेविया 2021 की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख रुपये से लेकर 24 लाख रुपये तक हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला Honda Civic, Hyundai Elantra और Toyota Corolla Altis जैसी सेडान कारों से होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed