फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   New model of land rover discovery sport launched in india, know about specification

मात्र 44.68 लाख रुपए में लांच हुई 2019 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट

Wed, 12 Dec 2018 10:59 AM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
New model of land rover discovery sport launched in india, know about specification
Jaguar Land Rover Discovery Sport 2019
जगुआर लैंडरोवर ने अपनी एसयूवी डिस्कवरी स्पॉर्ट को भारत में लांच कर दिया है। नए वर्जन में पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है। इसके अलावा कार में कई सारे अपडेट के साथ नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है, लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट अब कुल तीन ट्रिम्स प्योर, SE और HSE में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


 जिनमें  2.0 लीटर का 4 सिलेंडर इंजेनियम डीजल और पेट्रोल इंजन दिया गया है। डिस्कवरी स्पॉट्र के डीजल इंजन को रिट्यून किया गया है, जिसकी वजह से इसके आउटपुट में इजाफा देखने को मिलेगा।  
विज्ञापन


जहां इसका पुराना मॉडल 147 बीएचपी की पावर जनरेट करता है वहीं अब नया वर्जन में 177 बीएचपी की पावर से लैस होगा। हालांकि इसका बेस वेरिएंट अभी भी 147 बीएचपी की पावर के साथ ही आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें पेट्रोल वर्जन की तो  डिस्कवरी स्पोर्ट में पुराना वाला 2.0-लीटर का इंजेनियम पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 237 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है।

हालांकि कार में पेट्रोल इंजन का विकल्प सिर्फ दो वेरियंट SE और HSE में ही मिलता है। डिस्कवरी स्पोर्ट के पेट्रोल और डीजल दोनो वेरियंट को  9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

 

New model of land rover discovery sport launched in india, know about specification
Land Rover Discovery Sport

इसके अलावा कार के इंटीरियर में अपडेटेड टच प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं इसके  एक्सटीरियर को भी नए डिजाइन के साथ अपडेट किया गया है। जिसमें क्रोम टेलपाइप फिनिशर्स, बॉडी स्टाइलिंग किट, स्पेशल ब्लैक पैक आदि शामिल हैं।

कार के फ्रंट में नए तरीके से डिजाइन की गई ब्लैक ग्रिल, रियर में लाइसेंस प्लेट प्लिंथ भी दी गई हैं।  जगुआर लैंडरोवर की एसयूवी डिस्कवरी स्पॉर्ट के नए मॉडल की कीमत 44.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

जो पहले मॉडल से करीब 2 लाख रुपए ज्यादा है।  बात करें, 2019 डिस्कवरी स्पोर्ट के मुकाबले की तो भारत में BMW X3, ऑडी Q5 और मर्सिडीज-बेंज जीएलएस आदि इसे टक्कर दे सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed