मात्र 44.68 लाख रुपए में लांच हुई 2019 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिनमें 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर इंजेनियम डीजल और पेट्रोल इंजन दिया गया है। डिस्कवरी स्पॉट्र के डीजल इंजन को रिट्यून किया गया है, जिसकी वजह से इसके आउटपुट में इजाफा देखने को मिलेगा।
जहां इसका पुराना मॉडल 147 बीएचपी की पावर जनरेट करता है वहीं अब नया वर्जन में 177 बीएचपी की पावर से लैस होगा। हालांकि इसका बेस वेरिएंट अभी भी 147 बीएचपी की पावर के साथ ही आएगा।
बात करें पेट्रोल वर्जन की तो डिस्कवरी स्पोर्ट में पुराना वाला 2.0-लीटर का इंजेनियम पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 237 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है।
हालांकि कार में पेट्रोल इंजन का विकल्प सिर्फ दो वेरियंट SE और HSE में ही मिलता है। डिस्कवरी स्पोर्ट के पेट्रोल और डीजल दोनो वेरियंट को 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
इसके अलावा कार के इंटीरियर में अपडेटेड टच प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं इसके एक्सटीरियर को भी नए डिजाइन के साथ अपडेट किया गया है। जिसमें क्रोम टेलपाइप फिनिशर्स, बॉडी स्टाइलिंग किट, स्पेशल ब्लैक पैक आदि शामिल हैं।
कार के फ्रंट में नए तरीके से डिजाइन की गई ब्लैक ग्रिल, रियर में लाइसेंस प्लेट प्लिंथ भी दी गई हैं। जगुआर लैंडरोवर की एसयूवी डिस्कवरी स्पॉर्ट के नए मॉडल की कीमत 44.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
जो पहले मॉडल से करीब 2 लाख रुपए ज्यादा है। बात करें, 2019 डिस्कवरी स्पोर्ट के मुकाबले की तो भारत में BMW X3, ऑडी Q5 और मर्सिडीज-बेंज जीएलएस आदि इसे टक्कर दे सकती हैं।