फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   New Mercedes Benz Eclass launch with BSVI engines in india, priced from Rs 57.5 lakh

मर्सिडीज बेंज ने लांच की बीएस-6 इंजन वाली नई ई-क्लास सेडान

Mon, 20 May 2019 08:14 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 20 May 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
New Mercedes Benz Eclass launch with BSVI engines in india, priced from Rs 57.5 lakh
Mercedes Benz E-class - फोटो : File

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने सोमवार को भारत में लॉन्ग व्हीलबेस ई-क्लास सेडान लॉन्च की। मर्सिडीज की यह नई लॉन्ग व्हीलबेस ई-क्लास के दोनों इंजन बीएस-6 मानकों के तहत तैयार किए गए हैं। वहीं इसकी भारत में कीमत 57.5 लाख रुपये से 62.5 लाख रुपये के बीच है।

विज्ञापन


मर्सिडीज बेंज के मुताबिक ई-क्लास पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों में उपलब्ध होगी। वहीं इसमें नए इंटीरियर फीचर भी मिलेंगे। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी एवं सीईओ मार्टिन श्वैंक ने कहा कि कंपनी ने जनवरी 2018 में ‘मेड इन इंडिया, भारत के लिए’ भारत में पहला बीएस-6 कार लांच की थी।
विज्ञापन


कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि नई ई-क्लास में 2.0 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा, जो E200 और E220D से लिया गया है। 1,991 सीसी के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 57.5 लाख से 61.5 लाख रुपये के बीच है। वहीं, 1,950 सीसी का डीजल वेरिएंट 58.5 लाख से 62.5 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका 2.0 लीटर का डीजल इंजन 194 एचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं 2.0 लीटर की पेट्रोल मोटर 197 एचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देगा। दोनों यूनिट  में 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। नई ई-क्लास में 12.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट डिस्प्ले का काम करेगा। वहीं इसमें 7 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी और प्री सेफ सेफ्टी सिस्टम मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed