{"_id":"5ce2bd4cbdec2207657b9ba4","slug":"new-mercedes-benz-eclass-launch-with-bsvi-engines-in-india-priced-from-rs-57-5-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज बेंज ने लांच की बीएस-6 इंजन वाली नई ई-क्लास सेडान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मर्सिडीज बेंज ने लांच की बीएस-6 इंजन वाली नई ई-क्लास सेडान
Mon, 20 May 2019 08:14 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 20 May 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Mercedes Benz E-class
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने सोमवार को भारत में लॉन्ग व्हीलबेस ई-क्लास सेडान लॉन्च की। मर्सिडीज की यह नई लॉन्ग व्हीलबेस ई-क्लास के दोनों इंजन बीएस-6 मानकों के तहत तैयार किए गए हैं। वहीं इसकी भारत में कीमत 57.5 लाख रुपये से 62.5 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज के मुताबिक ई-क्लास पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों में उपलब्ध होगी। वहीं इसमें नए इंटीरियर फीचर भी मिलेंगे। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी एवं सीईओ मार्टिन श्वैंक ने कहा कि कंपनी ने जनवरी 2018 में ‘मेड इन इंडिया, भारत के लिए’ भारत में पहला बीएस-6 कार लांच की थी।
विज्ञापन
कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि नई ई-क्लास में 2.0 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा, जो E200 और E220D से लिया गया है। 1,991 सीसी के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 57.5 लाख से 61.5 लाख रुपये के बीच है। वहीं, 1,950 सीसी का डीजल वेरिएंट 58.5 लाख से 62.5 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
इसका 2.0 लीटर का डीजल इंजन 194 एचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं 2.0 लीटर की पेट्रोल मोटर 197 एचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देगा। दोनों यूनिट में 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। नई ई-क्लास में 12.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट डिस्प्ले का काम करेगा। वहीं इसमें 7 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी और प्री सेफ सेफ्टी सिस्टम मिलेगा।