फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   New Maruti suzuki dzire to launch in india today

बस थोड़ी देर में लॉन्च होगी नई डिजायर, जानें क्या है इसमें खास

Wed, 17 May 2017 11:34 AM IST
amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय Updated Wed, 17 May 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
New Maruti suzuki dzire to launch in india today
Maruti Dezire

नई डिजायर बस थोड़ी देर में लॉन्च होने जा रही है। मारुति की यह लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान अब एक नए रूप में लॉन्च होने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी शुरुआती कीमत 5 लाख से शुरू होगी। इसका सीधा मुकाबला होंडा अमेज, हुंडई एक्सेंट व टाटा टिगोर जैसी कारों से है। यह देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार भी बनने जा रही है। मारुति का दावा है कि नई डिजायर 28.3 किमीप्रली का माइलेज देगी। आइए आपको बताते हैं कि इसमें क्या है खास। 

विज्ञापन


नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट 
नई डिजायर में ग्राहकों को इग्निस व बलेनो आरएस जैसे टैबलेट वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जिसमें नेवीगेशन की सुविधा भी होगी। इसमें ग्राहकों को एपल कार प्ले की सुविधा भी मिलेगी। अन्य गाड़ियों में दिए गए टच स्क्रीन से यह ज्यादा संपन्न होगा। 
विज्ञापन


आधुनिक हेडलैंप
डिजायर का मुकाबला नई नवेली टाटा टिगोर,टाटा जेस्ट, हौंडा अमेज, हुंडई एक्सेंट जैसी गाड़ियों से होगा। इसको देखते हुए इस गाड़ी में ग्राहकों को टॉप वेरिएंट में प्रॉजेक्टर हैडलैंप्स के साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट मिलनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ेगा माइलेज
एसएचवीएस तकनीक के वजह से इसका माइलेज और बढ़ जाएगा। मौजूदा डिजायर का पेट्रोल ऑटोमेटिक 18.5, मैनुअल 20.85, डीजल एजीएस 26.89 और मैनुअलल 26.59 किमीप्रली का माइलेज देती है। नई डिजायर का माइलेज 28.3 किमीप्रली है।


इंजन
इसमें वही इंजन होगा जो अभी डिजायर में अपनी भूमिका अदा कर रहा है। फिलहाल डिजायार में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन लगा है। 

सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से इस गाड़ी में एबीएस, ईबीडी, स्टैंडर्ड ड्यूल एयरबैग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। हाल ही में लॉन्च इग्निस में भी कंपनी ने अपने सभी वेरिएंट में एयरबैग को स्टैंडर्ड किया है। डिजायर का व्हीलबेस बड़ा होगा जिससे इसके केबिन में ज्यादा लोग बैठ सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed