15 अगस्त को लॉन्च होगी नई 2020 Mahindra Thar, जानें क्या होगी संभावित कीमत और खासियतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2020 Mahindra Thar: फीचर्स और प्लेटफॉर्म
नई Thar में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे सिस्टम मिलेंगे। इसके अलावा इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करेगा।
नई थार कंपनी के नए प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। कंपनी इसे हार्डटॉप और सॉफ्टटॉप जैसे दो मॉडल में लॉन्च कर सकती है।
2020 Mahindra Thar: इंजन और परफॉर्मेंस
नई थार में पावर के लिए बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके 4X2 और 4X4 दोनों ही वर्जन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी नई Thar को mStallion 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
2020 Mahindra Thar: कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अपनी ऑफ-रोड 2020 Thar को भारतीय बाजार में करीब 13 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है। घरेलू बाजार में इसकी बिक्री त्योहारी सीजन में शुरू हो सकती है।
2020 Mahindra Thar: डिजाइन
हाल में नई Mahindra Thar को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया। स्पाई तस्वीरों को देखने के बाद यह कहा जा सकता हैकि नई थार पुराने वर्जन के मुकाबले ज्यादा बड़ी होगी। इसमें मौजूदा मॉडल जैसा ही डिजाइन पैटर्न मिलेगा। हालांकि, इसका स्टॉन्स और भी बोल्ड हो गया है। स्पाई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कार में फ्लैट बोनेट लिड और स्लेटेड ग्रिल डिजाइन दी गई है। इसके अलावा इसमें राउंड हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नया कैबिन मिलेगा।