महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी Mahindra Thar की कीमतों पर से पर्दा हटा दिया है। Mahindra Thar के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.49 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने अपनी नई थार को 15 अगस्त को भारतीय बाजार में पेश किया था, लेकिन इसकी कीमतों की घोषणा आज की गई है। इसके अलावा कंपनी ने आज से इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।
नई Mahindra Thar भारत में 9.80 लाख की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च, दिए गए हैं जबरदस्त फीचर्स
2020 Mahindra Thar: कीमतें
2020 Mahindra Thar: AX
- पेट्रोल: स्टैंडर्ड 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 9.80 लाख रुपये है।
- पेट्रोल: 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 10.65 लाख रुपये है।
- डीजल: 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 10.85 लाख रुपये है।
2020 Mahindra Thar: LX OPT
- पेट्रोल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 11.90 लाख रुपये है।
- डीजल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 12.10 लाख रुपये है।
- डीजल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.20 लाख रुपये है।
2020 Mahindra Thar: LX
- पेट्रोल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.49 लाख रुपये है।
- डीजल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 12.85 लाख रुपये है।
- डीजल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.95 लाख रुपये है।
नोट- सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं
2020 Mahindra Thar: परफॉर्मेंस
इंजन मॉडल
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध होगी। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा।
पहली बार मिला पेट्रोल इंजन
Mahindra Thar में पहली बार कंपनी की तरफ से पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
डीजल इंजन का परफॉर्मेंस
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar के डीजल मॉडल की बात करें तो इसमें ताकत के लिए बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
2020 Mahindra Thar: फीचर्स और कलर वेरिएंट्स
मिला 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
नई Thar में 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें पीछे की सीट को अब फ्रंट फेसिंग दिया गया है। सबसे खास बात यहां यह है कि अब कार की सीट्स से लेकर फ्लोर तक पूरी तरह से वॉशेबल है।
कलर वेरिएंट्स
कंपनी ने अपनी नई जेनरेशन वाली Thar को छह रंगों के साथ पेश किया है। इनमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज शामिल हैं।
फीचर्स और लुक
Mahindra के 2020 वर्जन में पुराने मॉडल जैसा ही फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके लुक को पहले के मुकाबले थोड़ा सा अपडेट किया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, हिल-होल्ड और ईएसपी के साथ रोलओवर दिया गया है।
मल्टीपल रूफ
कंपनी ने अपनी Thar को मल्टीपल रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें आपको हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप के साथ पहली बार कनवर्टिबल टॉप का विकल्प भी मिलेगा।
मिलेगी ज्यादा जगह
इस कार में पहले के मुकाबले बड़ा कैबिन दिया गया है। यानी अब आपको इसमें ज्यादा स्पेस मिलेगा।