फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाड़ी में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना आखिर क्यों है जरूरी? पढ़ें, आंखें खुल जाएंगी

Fri, 02 Oct 2020 12:03 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 02 Oct 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Why it is mandatory to install high security registration plate in vehicles, read all the major information related to HSRP
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
इन दिनों आप हर जगह हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बारे में पढ़ रहे होंगे या फिर सुन रहे होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि एचएसआरपी आखिर है क्या और इसे सरकार ने दिल्ली में क्यों अनिवार्य कर दिया है? अगर आपका जवाब नहीं है, तो हमारी यह खबर सिर्फ आपके लिए है। 


दरअसल दिल्ली में एक अप्रैल 2019 से पहले के सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोड वाले स्टिकर लगाना अनिवार्य हो गया है। वाहन मालिकों को इसके लिए डेडलाइन भी दे दी गई है। इसके अलावा तय सीमा पर एचएसआरपी न लगवाने पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 

आज हम आपको हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की खासियत, इसको लगवाने की आखिरी तारीख और न लगवाने पर चालान की राशि के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट क्यों जरूरी है?

Why it is mandatory to install high security registration plate in vehicles, read all the major information related to HSRP
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

इन दिनों हर कोई एक सवाल पूछ रहा है कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में ऐसा क्या खास है, जो इसे न लगवाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। तो इसका जवाब है सुरक्षा।

पुलिस की पकड़ से दूर भागने के लिए चोर सबसे पहले गाड़ियों के नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करते हैं। लेकिन एल्यूमिनियम की बनी नई हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बदली नहीं जा सकती। आसान भाषा में समझें तो एचएसआरपी को ऐसे बनाया जाता है कि जैसे ही चोर इसे बदलने की कोशिश करेगा वैसी यह टूट जाएगी। ऐसे में गाड़ी पर नई नंबर प्लेट वही लगवा सकता है जिसके पास वाहन के पूरे कागजात हों क्योंकि नई नंबर प्लेट रजिस्टर्ड जगहों से ही लगवाई जा सकती है। ऐसे में वाहन चोर के पकड़े जाने की संभावना रहेगी। 
 

एचएसआरपी लगवाने में कितना खर्च आएगा?

Why it is mandatory to install high security registration plate in vehicles, read all the major information related to HSRP
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसआरपी लगवाने के लिए कितना समय है?

Why it is mandatory to install high security registration plate in vehicles, read all the major information related to HSRP
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

30 अक्टूबर से पहले सभी वाहन मालिकों को अपनी गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवानी होगी। 

विज्ञापन

एचएसआरपी न लगवाने पर कितना जुर्माना लगेगा?

Why it is mandatory to install high security registration plate in vehicles, read all the major information related to HSRP
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

वाहन मालिकों को 30 अक्टूबर से पहले हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को लगवाना होगा। इसके बाद एचएसआरपी न लगवाने पर 5000 से 10000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed