फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   New launched 2019 Honda CB300R sold out Till May, 2019, 400 bikes booked in 25 days

क्यों ‘सोल्ड आउट’ हुई Honda की ये बाइक, 8 फरवरी को हुई थी लॉन्च

Tue, 12 Feb 2019 05:17 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 12 Feb 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
New launched 2019 Honda CB300R sold out Till May, 2019, 400 bikes booked in 25 days
New Honda CB300R
Honda की नई बाइक लॉन्चिंग के साथ ही सुपरहिट हो गई है। आलम यह है कि बाइक पूरी तरह से सोल्ड आउट हो गई है। पिछली 8 फऱवरी को ही इस बाइक की लॉन्चिंग की गई थी। होंडा ने जनवरी, 2019 को इसकी एडवांस बुकिंग शुरू की थी और मात्र 5000 रुपए देकर होंडा के डीलरों के पास इसकी बुकिंग का ऑफर पेश किया था।
विज्ञापन

एक्स-शोरूम कीमत 2.41 लाख रुपए

स्ट्रीट-नेकेड बाइक होंडा CB300R को 8 फऱवरी को ही लॉन्च किया गया था और कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.41 लाख रुपए रखी थी। वहीं मात्र 25 दिनों में ही बाइक सुपरहिट हो गई है। होंडा सीबी300आर को सीकेडी यानी कंप्लीटली नॉक्ड रूट के तहत डेवलेप किया गया है। वहीं इस बाइक को 22 होंडा डीलरों के जरिए बेचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

400 से ज्यादा बुकिंग

New launched 2019 Honda CB300R sold out Till May, 2019, 400 bikes booked in 25 days
Honda CB300R to be Launched in India

वहीं कंपनी अब तक सीबी300आर की से 400 से ज्यादा बुकिंग कर चुकी है, जबकि बाइक की डिलीवरी मार्च, 2019 से शुरू होगी। वहीं कंपनी का कहना है कि उसे पहले तीन महीने की बुकिंग मिल चुकी हैं और बाकी ग्राहकों को मई के बाद बाइक की डिलीवरी की जाएगी। कंपनी के मुताबिक वह बाइक को सीकेडी रूट के तहत एसेंबल कर रही है और उत्पादन क्षमता बेहद सीमित है।        

विज्ञापन

Honda CB300R में 286 सीसी इंजन

New launched 2019 Honda CB300R sold out Till May, 2019, 400 bikes booked in 25 days
Honda CB300R Bike-6

Honda CB300R को नियो स्पोर्ट्स कैफे डिजाइन से इंस्पायर होकर बनाया गया है। होंडा CB300R को कुल दो कलर मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक और कैंडी क्रोमोस्फीयर रेड रंग में उतारा है। Honda CB300R में 286 सीसी डीओएचसी 4 वाल्व लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 30.9 पीएस की पॉवर और 7500 आरपीएम पर 27 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है।

30.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज

New launched 2019 Honda CB300R sold out Till May, 2019, 400 bikes booked in 25 days
Honda CB300R Bike-4

होंडा का दावा है कि यह बाइक 30.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। CB300R में ट्यूबलर स्टील फ्रेम, 41 एमएम यूएसडी फोर्क्स के साथ फ्रंट में प्रीलोडेड एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। साथ ही इसमें 296 एमएम के फ्रंट डिस्क और 220 एमए का रिअर डिस्क के साथ डुअल चैनल एबीएस दिया गया है।

सीबी300आर का वजन 143 किलोग्राम

New launched 2019 Honda CB300R sold out Till May, 2019, 400 bikes booked in 25 days
honda cb300r vs KTM duke390

सीबी300आर बाइक की लंबाई 2,012 एमएम, चौड़ाई 802एमएम और ऊंचाई 1,052 एमएम है। इसका व्हीलबेस 1,352 एमएम, ग्राउंड क्लियरेंस 151एमएम और सीट हाइट 799 एमएम है। वहीं होंडा सीबी300आर का वजन 143 किलोग्राम है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर और इसमें डनलप के ट्यूब्यूलर टायर दिए गए हैं। Honda CB300R की टक्कर मार्केट में इसकी टक्कर BMW G310R, KTM 390 Duke, Bajaj Dominar 400, Kawasaki Ninja 300, Jawa और Royal Enfield Interceptor 650 जैसी बाइक्स से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed