फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   new honda activa i launch for women, it's available in five color option

महिलाओं के लिए आ गई एक्टिवा 'आई', खूबियां जीत लेंगी दिल

Sat, 29 Apr 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- written by : अमित द्विवेदी
amarujala.com- written by : अमित द्विवेदी Updated Sat, 29 Apr 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
new honda activa i launch for women, it's available in five color option
नई होंडा एक्टिवा आई - फोटो : होंडा

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में नए मानक बीएस 4 पर आधारित एक्टिवा आई को पेश कर दिया है। एक्टिवा थोड़ी छोटी, स्लिम और हल्की है। इसके जरिए होंडा ने अपनी लोकप्रिय एक्टिवा को ज्यादा फीमेल ओरिएंटेड बनाने की कोशिश की है। छोटे कद व हल्के वजन वाली महिलाएं इस स्कूटर को आसानी से हैंडल कर सकती हैं। 

विज्ञापन


इंजन के अलावा इस स्कूटर में सबसे बड़ा बदलाव इसमें दी गई ड्यूल पेंट स्कीम से दिखती है। इसका इंजन अब बीएस4 मानकों के हिसाब से तैयार किया गया है। इसके मिरर भी इसके बॉडी के हिसाब से बनाए गए हैं। एक और जरूरी फीचर ऑटो हेडलैंप्‍स ऑन इसमें लगाया गया है। इसके अलावा इसमें और कोई मेकैनिकल बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


अब बाइक की लाइट मेकैनिक भी नहीं कर सकता बंद, जानें क्यूं
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक्टिवा आई में 109 सीसी का एक्टिवा वाला सिंगल सिलेंडर एयर कूल्‍ड इंजन लगा है साथ ही इसमें होंडा की एचईटी यानी कि होंडा ईको टेक्नोलॉजी तकनीकि लगी है। यह इंजन 8 एचपी की शक्ति और 8.9 एनएम का टॉर्क देता है। इसका कुल वजन 103 किलोग्राम है जिसे हैंडल करना अब ज्यादा आसान होगा। 


स्टोरेज की बात करें तो एक्टिवा आई में 18 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज है साथ ही इसमें मोबाइल चार्जिंग सॉकेट भी लगा है। इसमें 10 इंच के रिम वाले टायर लगे हैं साथ ही होंडा का कांबी ब्रेक सिस्टम इसकी ब्रेकिंग को सशक्त बनाता है। इसके साथ ही दोनों पहियों पर 130 एमएम का ड्रम ब्रेक लगा है। 

एएचओ के साथ हौंडा एविएटर लॉन्च, जानें खूबियां

2017 एक्टिवा आई पांच ड्यूल टोन कलर दिए गए हैं जिसमें ऑर्चिड पर्पल मेटालिक, लश मजेंटा मेटालिक, नियो ओरेंज मेटालिक, ब्लैक एंड इंपीरियल रेड मेटालिक रंगों का विकल्प है। इसकी कीमत होंडा ने 47 हजार 913 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed