Bajaj Pulsar के दीवानों के लिए खुशखबरी, नए रंगोंं में लॉन्च हुईं NS और RS सीरीज की मोटरसाइकिलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज ऑटो लिमिटेड (Bajaj Auto Limited) ने पल्सर के दीवानो के लिए यह त्योहार खास बना दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नेकेड Pulsar NS 160, Pulsar NS 200, और फुल फेयर्ड Pulsar RS 200 मोटरसाइकिलों के नए कलर वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। इसके अलावा इनमें हल्के कॉस्मैटिक बदलाव भी किए गए हैं।
ये मोटरसाइकिलें अब बर्न्ट रेड (मैट फिनिश) और प्लाज्मा ब्लू (सैटिन फिनिश) कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें व्हाइट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे देखने में काफी शानदार बनाते हैं। इन मोटरसाइकिलों के फ्रंट और रियर फेंडर्स अब कार्बन फाइबर टैक्सचर्ड हैं।
नए कलर वेरिएंट्स वाली Pulsar NS और RS सीरीज की मोटरसाइकिलें 23 अक्तूबर 2020 से बजाज की सभी आधिकारिक डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगी। खास बात यह है कि कंपनी ने इन मोटरसाइकिलों के नए कलर वेरिएंट्स को ठीक त्योहारों से पहले लॉन्च किया है, जिनसे इनकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके।
Bajaj Pulsar NS160 BS6: परफॉर्मेंस
इसमें 160.3 सीसी, ऑयल कूलड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व DTS-i, BS6 इंजन दिया गया है, जो 9000 आरपीएम पर 17.2 PS की मैक्सिमम पावर और 7250 आरपीएम पर 14.6Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
Bajaj Pulsar NS 160 भारतीय बाजार में चार नए कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,08,589 रुपये है।
Bajaj Pulsar NS 200 BS6: परफॉर्मेंस
इसमें 199.5 सीसी, लिक्विड कूलड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व DTS-i, BS6 इंजन दिया गया है, जो 9,750 आरपीएम पर 18.7 PS की मैक्सिमम पावर और 8000 आरपीएम पर 18.7 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
Bajaj Pulsar NS 200 भारतीय बाजार में चार नए कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं।
Bajaj Pulsar NS 200 की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,31,219 रुपये है। जबकि, इसके डुअल चैनल एबीएस वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,52,179 रुपये है।
Bajaj Pulsar RS200 BS6
Bajaj Pulsar NS 200 भारतीय बाजार में तीन नए कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं।