फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Neerav modi rolls royce seized by ED

नीरव मोदी की जब्त हुई Rolls Royce कार, 12,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करके है फरार

Fri, 01 Mar 2019 04:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 01 Mar 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Neerav modi rolls royce seized by ED
Nirav Modi Rolls Royce

भारत के भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों का चूना लगाकर फरार है। नीरव मोदी के खिलाफ वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धोखाधड़ी के आरोपों की जांच जारी है। ED  ने फिलहाल नीरव मोदी की रोल्स रॉयस को कब्जे में ले लिया है। बता दें, यह मोदी की दूसरी रोल्स रॉयस है जिसे ईडी ने कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


नीरव मोदी ने जब देश छोड़ा उस समय रोल्स रॉयस सर्विसिंग के लिए गई हुई थी। जो अब तक वहीं रही। ईडी ने इसके अलावा मोदी की सात अन्य कारों पर भी कब्जा कर लिया है। जिनकी कुल कीमत 148 करोड़ रुपये है। वहीं नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के 12,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। 

विज्ञापन

Neerav modi rolls royce seized by ED
Nirav Modi Rolls Royce

ED द्वारा जब्त किए गए रोल्स रॉयस के मॉडल का फिलहाल पता नहीं चला है। लेकिन इससे पहले उनके रोल्स रॉयस घोस्ट, पोर्श पनामेरा, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350 सीडीआई, मर्सिडीज-बेंज सीएलएस, होंडा सीआर-वी, टोयोटा इनोवा और टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहनों को जब्त कर लिया गया था। 

नीरव एक हीरो का कारोबारी था। उनके पास बड़ी संख्या में लग्जरी गाड़ियाँ थी, जिनका उपयोग वह नियमित रूप से अपनी पार्टियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए करता था। ईडी भी नीरव मोदी को भारत वापस लाने की कोशिश कर रहा है ताकि भारतीय कानूनों के अनुसार उस पर कारवाई की जा सके।

Neerav modi rolls royce seized by ED
vijay malya

सीबीआई द्वारा बैंक की शिकायत पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के बाद दोनों पिछले साल देश से भाग गए थे। बता दें,  नीरव मोदी पहला बैंक डिफॉल्टर नहीं है जिसके वाहनों को जब्त कर लिया गया है। इससे पहले विजय माल्या के वाहन को भी जब्त कर नीलाम कर दिया गया था। हालांकि, इस तरह की सार्वजनिक नीलामी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है और कारों से ज्यादा पैसा नहीं मिलता है। 

वहीं रायगढ़ कलेक्ट्रेट ने नीरव मोदी के अलीबाग के किहिम स्थित भव्य बंगले को भी गिराना शुरू कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पड़ोस के रायगढ़ जिले में स्थित संपत्ति को राज्य सरकार को सौंपे जाने के बाद जिलाधिकारी विजय सूर्यवंशी ने इसे गिराने के आदेश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed