फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mukesh ambani travel in world's safest car, see the images

मुकेश अंबानी के पास है दुनिया की सबसे सुरक्षित कार, ड्राइवरों को देते हैं करीब 24 लाख

Wed, 12 Dec 2018 02:50 PM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
आॅटो डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Mukesh ambani travel in world's safest car, see the images
World's safest car
 मुकेश अंबानी एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही लोगों का ध्यान एक लग्जरी लाइफ स्टाइल की तरफ  चला जाता है। भारत के सबसे अमीर शख्स अंबानी के पास न सिर्फ सबसे महंगा घर बल्कि  दुनिया की सबसे सुरक्षित कार भी है। सही सुना आपने हम बात रहे हैं दुनिया की सबसे सुरक्षित कार के बारे में। जो न सिर्फ दिखने में बल्कि सुरक्षा में अव्वल है। आइए आपको बताते हैं, अंबानी की इस कार की :
विज्ञापन

 

Mukesh ambani travel in world's safest car, see the images
बीएमडब्ल्यू 760एलआई

मुकेश अंबानी अपनी बीएमडब्ल्यू 760एलआई में अक्सर देखे जाते हैं। जो एक 760एलआई स्पोर्ट्स कार है जिसकी भारत में कीमत करीब 1.9 करोड़ रुपए है। अंबानी के जेड कैटेगरी सिक्युरिटी जरूरतों के हिसाब से बीएमडब्ल्यू ने इसमें बदलाव (मोडिफिकेशन) किए हैं। वहीं, आर्म्ड कारों की इंपोर्ट ड्यूटी पर 300 फीसदी का टैक्स लगता है, जिसकी वजह से इस कार की कीमत 8.5 करोड़ रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mukesh ambani travel in world's safest car, see the images
बीएमडब्ल्यू 760एलआई

बीएमडब्ल्यू 760एलआई की प्रत्येक दरवाजें की मोटाई 65एमएम है और 150 किलोग्राम वजन के साथ यह बुलेट प्रूफ भी है। इस कार को लैंड माइंस के लिए भी टेस्ट किया जा चुका है जिसमें यह सफल रही है। इसके अलावा इस कार पर आर्मी ग्रेड हथियारों, हैंड ग्रेड, और 17 किलोग्राम तक के हाई इंटेनसिटी TNT ब्लास्ट का कोई असर नहीं होता।
   

विज्ञापन

Mukesh ambani travel in world's safest car, see the images
bmw

बीएमडब्ल्यू 760एलआई के फ्यूल टैक को सेल्फ सीलिंग केवलर से बनाया है जिसकी वजह से इसमें आग नहीं लगती और अंदर बैठा व्यक्ति सेफ रहता है। इस कार में डबल लेयर लैस टायर्स लगे हैं, इन टायर्स पर बुलेट अटैक का भी कोई असर नहीं होता।

Mukesh ambani travel in world's safest car, see the images
bmw 760li - फोटो : social media

कैमिकल अटैक होने पर बीएमडब्ल्यू 760एलआई कार संभल जाती है और साथ इमरजेंसी के दौरान कार के भीतर मौजूद ऑक्सिजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह कार आर्म्ड बीएमडब्ल्यू 760एलआई वीआर7 ब्लास्टिरकर प्रोटेक्शन के लिए रेडी है इसके डोर पैनल के अंदर केवल प्लेट्स हैं।

Mukesh ambani travel in world's safest car, see the images
मुकेश अंबानी - फोटो : file photo

अंबानी से मुंबई में मोटर व्हीकल्स डिपार्टमेंट पर 1.6 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड रजिस्टर्ड कॉस्ट दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इससे पहले किसी ने भी इतनी रजिस्ट्रेशन फीस नहीं दी थी। मुकेश अंबानी हर साल अपने ड्राइवरों को लगभग 24 लाख रुपये सैलरी देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed