{"_id":"59aa4d584f1c1bf1278b4d1f","slug":"most-powerful-skoda-octavia-rs-launched-in-india-at-price-24-62-lakh-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कोडा ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे पावरफुल कार Octavia RS, जानिए क्या है इसकी कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
स्कोडा ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे पावरफुल कार Octavia RS, जानिए क्या है इसकी कीमत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
Skoda Octavia RS launched
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक गणराज्य की कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने भारत में नई कार Octavia RS लॉन्च कर दी है। ऑक्टाविया आरएस भारत में कंपनी की अब तक की सबसे पावरफुल कार है। वर्तमान में इस कार की प्रतिस्पर्धा में कोई अन्य कार नहीं है।
यह भी पढें- सेस बढ़ने से क्रेटा, होंडा सिटी, सियाज जैसी गाड़ियां हो जाएंगी महंगी
कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक 50 हजार रुपए का अमाउंट जमा करके कार को बुक कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि बड़ी संख्या में ग्राहक कार की बुकिंग कर रहे हैं। कार की डिलीवरी सितंबर के आखिरी में शुरू होगी। पुरानी स्कोडा ऑक्टाविया कार की कीमत 15.49 लाख रुपए से 22.90 लाख रुपए तक थी। कंपनी ने नई Octavia RS कार की कीमत 24.62 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।

जानिए कैसा है कार का इंजन
Skoda Octavia RS
स्कोडा ऑक्टाविया आरएस में कंपनी ने 6-स्पीड डीएसजी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 2.0 टीएसआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कार को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ भी बेचा जाएगा, हालांकि भारत में यह कार सिर्फ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ ही उपलब्ध होगी। कार का इंजन 230 बीएचपी की पावर और 350 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। ध्यान रहे कि पुरानी ऑक्टाविया 177 बीएचपी पावर और 138 एनएम टॉर्क जेनरेट करती है। नई ऑक्टाविया आरएस के दमदार इंजन की बदौलत ही कार 0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड 6.8 सेकेंड में पहुंच सकती है। कार की अधिकतम स्पीड 250 किमी प्रति घंटा की है।
ऐसा है कार का इंटीरियर और एक्सटीरियर
Skoda Octavia RS
कंपनी ने सिर्फ कार के इंजन में ही बदलाव नहीं किया है, बल्कि कार के लुक को भी बदला गया है। आगे की तरफ vRS बैजिंग और क्रोम सराउंड के साथ ब्लैक रेडिएटर ग्रिल दिया गया है। इसमें क्वाड-LED हेडलैंप सेटअप दिया है। इसके अलावा कार में एलईडी फॉगलैंप के साथ नया बंपर भी लगाया गया है। कार का एलॉय व्हील 19 इंच का है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें ब्लैक लेदर फैबरिक वाली सीट, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग, ऐंबीएंट लाइटिंग, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी चीजें दी गई हैं।