फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   More Then 25,000 TVS Jupiter Classic 110 Rival BS-VI Honda Activa 125 Scooters sold after launched

बढ़ रही है BS6 इंजन वाले Honda Activa 125 स्कूटर की मांग, कंपनी बंद करेगी कुछ मॉडल्स

Mon, 02 Dec 2019 08:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 02 Dec 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
More Then 25,000 TVS Jupiter Classic 110 Rival BS-VI Honda Activa 125 Scooters sold after launched
Honda Activa 125 - फोटो : Amar Ujala

जैसा कि उम्मीद जताई जा रही थी कि BS6 गाड़ियों के आने से बाजार का थोड़ा मिजाज बदलेगा और ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल होंगी। कुछ ऐसा ही होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने हाल ही में Activa 125 को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया था, जिसे ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

विज्ञापन


होंडा ने अपने एक्विटा 125 स्कूटर की नवंबर में 25 हजार यूनिट्स बेची हैं। कंपनी के सूत्रों का कहना है कि जल्द ही बाकी के मॉडल्स को अगले साल की शुरूआत में बीएस6 में अपग्रेड किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कंपनी इन दिनों बाइक्स और स्कूटर्स के 20 से ज्यादा मॉडल्स बना रही है, लेकिन इनमें से कुछ मॉडल्स को बीएस6 उत्सर्जन मानकों में अपग्रेड नहीं किया जाएगा।            
विज्ञापन


कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग विभाग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट युविंदर सिंह गुलेरिया का कहना है कि उन्होंने इस साल जून में एक्टिवा 125 के बीएस6 एडिशन को शोकेस किया था और 15 नवंबर तक इसकी 25 हजार से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी हैं और 90 फीसदी डीलर्स के पास ये उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंपनी ने इस साल 14 नवंबर को दूसरा बीएस6 प्रोडक्ट SP125 लॉन्च किया था। उन्होंने बताया कि यह कंपनी की पहली बीएस6 बाइक है, जो नवंबर के आखिर से डीलर्स के पास पहुंचनी शुरू हो गई है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 72,900 (डिस्क वर्जन) और 77,100 रुपये (ड्रम वर्जन) रखी गई है।

उन्होंने ये भी बताया कि कंपनी कुछ मॉडल्स को बंद करेगी, वहीं कुच मॉडल्स के BS6 अवतार जल्द देखने के लिए मिलेंगे। इससे पहले देश की सबसे बड़ी दो-पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Hero Motocorp ने अपनी कुछ बाइक्स का प्रोडक्शन बंद करने का एलान किया था। कंपनी अपनी बाइक्स के लगभग 50 वेरियंट्स का उत्पादन बंद करने वाली है।


कंपनी की रणनीति है कि BS4 मानक वाली बाइक्स के उत्पादन में कमी लाई जाए। हीरो मोटोकॉर्प BS4 मानक वाली जिन वेरियंट्स को कंपनी बंद करने की योजना बना रही है उनमें स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, ग्लैमर और प्लीजर स्कूटर शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed