भारत में वैसे तो हर महीने औसतन 3 से 4 गाड़ियां लॉन्च हो रही हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन लाचिंग के साथ कितनी गाड़ियां भारतीय सड़कों को अलविदा कह रही है। गाड़ियों के बंद होने के पीछे कम बिक्री और नए मानकों को अपनाने में अधिक लागत अहम है। आने वाले कुछ महीनों में कम से कम 15 मॉडल बाजार से बाहर हो जाएंगे ।जिनमें कई बड़ी कंपनियां भी शामिल है। भारत सरकार द्वारा लागू होने वाले नए नॉर्म्स BS VI standard और कई पुराने मॉडलों की बिक्री का स्टॉक खत्म होने तक इन कारों की बिक्री की जाएगी।
इस साल बंद होगी 15 कारों की बिक्री Tata Motors, Maruti और Mahindra & Mahindra की कई गाड़ियां शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन कारों में सबसे पहले नाम Tata Motors की SUVs Safari, सूमो व Nano और महिंद्रा एंड महिंद्रा की सेडान कार वेरिटो का आता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक गाड़ियों में E20, SUV Xylo और Nuvosport बंद होने की कगार पर हैं। जनवरी में सफारी स्टॉर्म की कुल 439 यूनिट बेची गई। जबकि पिछले साल इसी महीने में टाटा मोटर्स ने सफारी की 346 यूनिट बेची थी। वहीं नैनो की बात करें तो इसकी बिक्री पर मानों ग्रहण ही लग गया हो। पिछले साल अप्रैल से दिसंबर के बीच नैनो की सिर्फ 375 गाड़ियां बिकी। जिसके चलते कंपनी ने जनवरी में एक भी नैनो गाड़ी का उत्पादन नहीं किया।
इलेक्ट्रिक कार E2O & Verito बंद होगी
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल अप्रैल से दिसंबर तक अपनी इलेक्ट्रिक कार E2O की सिर्फ 542 यूनिट की बिक्री की है। जबकि वेरिटो की 1050 यूनिट ही सेल हो पाई। महिंद्रा के प्रवक्ता के अनुसार सभी गाड़ियों को अगले साल BS-VI मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य होगा ऐसे में कंपनी कम बिक्री वाले मॉडल बंद करना चाह रही है। और इस मानक के लागू होने के बाद कंपनी उन मॉडलों को बंद कर देगी जिनकी बिक्री कम हो रही है.
बिक्री के बावजूद मारुति सुजुकी की ओमनी पर भी गाज
मारुति सुजुकी भी अपनी जिप्सी और मिनीवैन ओमनी को बंद करने का ऐलान कर चुकी है। बता दें, ओमनी को 1984 में लांच किया गया था जिसकी खास बात यह है कि कार की आज भी प्रत्येक महीने में 6500 यूनिट बेची जाती हैं। लेकिन कंपनी ओमनी को दो बार मोडिफाई कर चुकी है। जिसके अब न्यू क्रैश टेस्ट नॉर्म्स को पूरा करने के लिए अपग्रेड किया जाना संभव नहीं है।