फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mitsubishi Airtrek electric SUV Mitsubishi introduces new all-electric SUV Airtrek at the Auto Guangzhou 2021 in China

Mitsubishi Airtrek: मित्सुबिशी ने पेश किया इलेक्ट्रिक एसयूवी एयरट्रेक, 520 किमी है रेंज

Mon, 22 Nov 2021 06:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Nov 2021 06:21 PM IST
सार

Mitsubishi (मित्सुबिशी) ने चीन में ऑटो ग्वांगझू में नया ऑल-इलेक्ट्रिक Airtrek (एयरट्रेक) पेश किया। वाहन निर्माता ने बताया है कि नई एयरट्रेक ईवी लगभग 520 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है।

विज्ञापन
Mitsubishi Airtrek electric SUV Mitsubishi introduces new all-electric SUV Airtrek at the Auto Guangzhou 2021 in China
Mitsubishi Airtrek - फोटो : Mitsubishi

विस्तार

Mitsubishi (मित्सुबिशी) ने चीन में ऑटो ग्वांगझू में नया ऑल-इलेक्ट्रिक Airtrek (एयरट्रेक) पेश किया। वाहन निर्माता ने बताया है कि नए इलेक्ट्रिक वाहन को ई-क्रूजिंग एसयूवी के कॉन्सेप्ट के आधार पर विकसित किया गया है। मित्सुबिशी का खास डिजाइन इसकी पहचान है, जो डायनेमिक शील्ड फ्रंट फेस से लेकर टेलगेट के हेक्सागोन मोटिफ तक नजर आते हैं।
विज्ञापन


520 किमी की रेंज
नई एयरट्रेक ईवी बड़ी क्षमता वाली 70-किलोवाट ड्राइव बैटरी से लैस है जो इसे लगभग 520 किलोमीटर की अधिकतम रेंज देती है। कंपनी ने बताया कि बैटरी को कार के फर्श के सेंटर में लगाया गया है जो गुरुत्वाकर्षण के कम केंद्र के साथ फ्रंट-रियर वजन को कुशलता से वितरित करता है। मोटर, इन्वर्टर और रिडक्शन ड्राइव को एक सिंगल लाइटवेट, कॉम्पैक्ट यूनिट में इंटीग्रेट किया गया है जिसे ड्राइविंग सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। वाहन निर्माता ने कहा कि यह ईवी को उच्च आउटपुट और टॉर्क देने में सक्षम बनाता है। हालांकि कंपनी ने इसके वास्तविक आंकड़ें नहीं बताए हैं। 
विज्ञापन


इंटीरियर और फीचर्स
इलेक्ट्रिक वाहन के इंटीरियर को खुला और बड़ा रखा गया है और इसमें एक हॉरिजन्टल-थीम वाला इंस्ट्रूमेंट पैनल है। पैनल यूजन को देखने के लिए एक बड़ा विजन देता है जिससे यूजर के लिए कार चलाना आसान बन जाता है। मित्सुबिशी ने सवारी को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए यात्रियों के स्पर्श के संपर्क में आने वाले हिस्सों में नरम पैडिंग भी शामिल की है। यह इलेक्ट्रिक कार लगभग 2830 मिमी के लंबे व्हीलबेस के साथ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की उम्मीदें
मित्सुबिशी मोटर्स कॉरपोरेशन (एमएमसी) के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताकाओ काटो ने कहा कि ब्रांड ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम एयरट्रेक रखा है ताकि ग्राहक इसमें एक साहसिक सवारी का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि ऑल-न्यू एयरट्रैक चीन में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने में मदद करेगा। जहां पर्यावरण के लिए नई पहल, नए ऊर्जा वाहनों, विशेष रूप से ईवी के साथ तेज हो रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed