Tata Punch: जल्द लॉन्च होने वाली है यह माइक्रो SUV, मिलेंगे कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स, शुरू हुई बुकिंग!
यह 5-सीटर माइक्रो एसयूवी सब-4 मीटर कैटेगरी में आएगी। वहीं इसे टू टोन कलर स्कीम के साथ उतारा जाएगा। इसमें सी-पिलर पर इंटीग्रेटेड डोर हैंडल्स मिलेंगे। साथ ही प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, बड़ा फ्रंट बंपर, स्पिल्ट हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल और एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगे। नई SUV में 16-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2020 के ऑटो एक्सपो में टाटा की माइक्रो एसयूवी H2X कॉन्सेप्ट को शोकेस किया गया था, बाद में इसे HBX और Hornbill नाम से पुकारा जाने लगा। हाल ही में टाटा ने इसके सही नाम का खुलासा किया है और इसका नाम Tata Punch बताया है, जिसे जल्द ही त्योहारी सीजन में उतारा जा सकता है। वहीं लॉन्चिंग से पहले ही यह माइक्रो एसयूवी डीलरशिप्स के पास पहुंचना शुरू हो गई है और डीलर्स ने अनऑफिशियली बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है।
एक्सटीरियर
हाल ही में पुणे के बलेवड़ी में एक डीलरशिप के पास ऑरेंज कलर की टाटा पंच को देखा गया। टाटा पंच को अल्फा-आर्क (एडवांस्ड लाइट फ्लेक्सिबल ए़डवांस्ड आर्किटेक्चर) और इंपैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है। Tata Altroz प्रीमियम हैचबैक के बाद इस प्लेटफॉर्म पर बनने वाली पंच दूसरी कार होगी। प्रोडक्ट लाइनअप में टाटा पंच को कॉ़म्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon से नीचे रखा जाएगा। वहीं इसमें इंजन अल्ट्रोज का मिलेगा।
हालांकि टाटा ने आधिकारिक तौर पर इसकी बुकिंग का एलान नहीं किया है, लेकिन कुछ डीलर 21,000 रुपये में इसे बुक रहे हैं। यह 5-सीटर माइक्रो एसयूवी सब-4 मीटर कैटेगरी में आएगी। वहीं इसे टू टोन कलर स्कीम के साथ उतारा जाएगा। इसमें सी-पिलर पर इंटीग्रेटेड डोर हैंडल्स मिलेंगे। साथ ही प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, बड़ा फ्रंट बंपर, स्पिल्ट हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल और एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगे। नई SUV में 16-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे।
इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें, तो इसमें बड़ा आरामदायक केबिन मिलेगा, जिसमें पांच लोग बैठ सकेंगे। इसके टॉप वैरिएंट में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ फ्लोटिंग डिस्प्ले यूनिट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। इसके अलावा पुश बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, कप होल्डर्स के साथ रिअर आर्मरेस्ट, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रिअर पार्किंग कैमरा मिलेगा। वहीं इस सेगमेंट में पहली बार टाटा पंच में हिल डिसेंट कंट्रोल के साथ सैंड, मड और रॉक ट्रैक्शन मोड्स मिलेंगे।
इंजन
इंजन की बात करें, तो इसमें केवल पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो टियागो, टिगोर और अलट्रोज में मिलेगा। इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड, 3-सिलंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 86 एचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन एएमटी का विकल्प मिलेगा। वहीं इसे बाद में टर्बो वैरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसमें सीएनजी का विकल्प देने की भी योजना बना रहा है।
टाटा की मिनी एसयूवी Tata Punch का मुकाबला Maruti Ignis, Mahindra KUV100 से होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि पंच को 5 से 8.5 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में उतारा जा सकता है। कंपनी की योजना है कि इसकी कीमत कम रख कर Maruti Swift, Hyundai i10 NIOS, Nissan Magnite, Renault Kiger और अपकमिंग एसयूवी Citroen C3 को चुनौती दी जाए।