फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   MG Motor India plans to export opportunities to UK, South Africa markets

विस्तार: एमजी मोटर इंडिया बढ़ा रही अपना कारोबार, बना रही है कारों को ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका के बाजारों में निर्यात की योजना

Sun, 12 Dec 2021 11:50 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Dec 2021 11:50 PM IST
सार

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष राजीव छाबा ने जानकारी दी कि यह अभी हेक्टर एसयूवी के साथ जारी रहेगा और अगले साल मध्यम आकार की एसयूवी एमजी एस्टर और जेडएस ईवी का भी निर्यात किया जाएगा। 

विज्ञापन
MG Motor India plans to export opportunities to UK, South Africa markets
MG Hector - फोटो : MG Motor India

विस्तार

एमजी मोटर भारत में कुछ ही सालों में एक जाना पहचाना नाम हो गया है। लोग एमजी मोटर की डिजाइन से लेकर उसके फीचर को देखकर उसे लेने पर मजबूर हो जाते हैं। वहीं अब एमजी मोटर की योजना अपने भारत के पड़ोसी देशों में विस्तार करने की है।

विज्ञापन


एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने कहा कि वर्तमान में चिप की कमी चल ही है। हमें खुद को लंबी अवधि के लिए तैयार करने की जरूरत है। हम अपने आधार का विस्तार करना चाहते हैं और भारत को पड़ोसी बाजारों के लिए निर्यात केंद्र बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


नेपाल में एमजी हेक्टर की पहली खेफ भेज चुका है
एमजी मोटर नेपाल में पहले से ही अपनी कारों को बेच रही है। नेपाल में एमजी हेक्टर की पहली खेफ भेज चुका है। छाबा ने जानकारी दी कि यह अभी हेक्टर एसयूवी के साथ जारी रहेगा और अगले साल मध्यम आकार की एसयूवी एमजी एस्टर और जेडएस ईवी का भी निर्यात किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में भी एमजी हेक्टर के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं
एमजी मोटर इंडिया के निदेशक छाबा ने कहा कि नेपाल पहला देश है, लेकिन हम इस क्षेत्र के अन्य बाजारों जैसे श्रीलंका, बांग्लादेश और भूटान में भी संभावनाएं तलाश रहे हैं। इसके साथ ही हमने ब्रिटेन से इस बारे में बात की है। ब्रिटेन में ड्राइवर की सीट दाईं ओर होती है। हम ब्रिटेन में भी एमजी हेक्टर के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं। 


कोरोना की वजह से इसमें देरी हुई
आगे इस बारे मे बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक और राइट हैंड ड्राइविंग बाजार दक्षिण अफ्रीका में एमजी मोटर का परिचालन शुरू होना है। कोरोना की वजह से इसमें देरी हुई है। दक्षिण अफ्रीका के बाजारों में निर्यात की योजना है, यह एमजी का परिचालन शुरू होने के बाद यह भी हमारे लिए संभावना वाला बाजार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed