फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   MG Motor India joins hands with Devanandan Gases to increase medical oxygen production gujarat oxygen plant oxygen supply companies in india

मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने के लिए एमजी मोटर इंडिया ने देवनंदन गैसेस के साथ हाथ मिलाया

Wed, 21 Apr 2021 04:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 04:18 PM IST
सार

एमजी मोटर इंडिया मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के सुधार और उत्पादन प्रक्रिया में होने वाले नुकसान को कम करने की दिशा में सहयोग कर रहा है। अगले दो हफ्तों में उत्पादन क्षमता को 25 फीसदी तक बढ़ाने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
MG Motor India joins hands with Devanandan Gases to increase medical oxygen production gujarat oxygen plant oxygen supply companies in india
MG Motor India joins hands with Devnandan Gases to increase medical oxygen - फोटो : MG Motor India

विस्तार

एमजी मोटर इंडिया ने मोकसी स्थित देवनंदन गैसेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है ताकि मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाया जा सके और इस दिशा में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके। देवनंदन गैसेस प्राइवेट लिमिटेड वडोदरा और अहमदाबाद के प्रमुख मेडिकल ऑक्सीजन गैस उत्पादकों में से एक है और इसकी स्थापना वर्ष 2011 में की गई थी। 
विज्ञापन

एमजी मोटर इंडिया मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के सुधार और उत्पादन प्रक्रिया में होने वाले नुकसान को कम करने की दिशा में सहयोग कर रहा है। इसके लिए अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग किया जा रहा है। अगले दो हफ्तों में उत्पादन क्षमता को 25 फीसदी तक बढ़ाने में मदद करेगा और निकट भविष्य में इसे 50 फीसदी तक बढ़ाने के उद्देश्य के साथ काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और एमडी राजीव चाबा ने कहा, "एमजी में, हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जहां हम काम करते हैं, उसके आसपास समुदायों की देखभाल के एक हिस्से के रूप में हम ऑक्सीजन के उत्पादन को बढ़ावा देने और जहां भी संभव हो, सहायता प्रदान करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।" 

उन्होंने कहा, "हमने पिछले साल इसी तरह के दृष्टिकोण रखते हुए वडोदरा में मैक्स वेंटिलेटर प्लांट में वेंटिलेटर उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया था और अब हम ऑक्सीजन पर केंद्रित हैं, जो इस समय सबसे बड़ी जरूरत है। हमें विश्वास है कि हम फिर से इच्छित उद्देश्यों को हासिल कर सकते हैं। हम इस पहल में लगातार समर्थन और मार्गदर्शन के लिए स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद देना चाहते हैं।" 
विज्ञापन

देवनंदन गैसेस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विजयभाई ठक्कर ने कहा, "हम इस सहयोग के लिए एमजी को धन्यवाद देना चाहते हैं। एमजी मोटर के साथ यह सहयोग हमें अपनी टीमों के साथ मिलकर काम करने में मदद करेगा। साथ ही हम क्षेत्र में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को काफी हद तक दूर करने में सफल रहेंगे।" 

'एमजी सेवा' के बारे में
'एमजी सेवा' निकटस्थ समुदायों की सेवा करने के लिए एक अम्ब्रेला प्लेटफॉर्म है, जिसके साथ कंपनी विशेष रूप से वडोदरा, हलोल और गुड़गांव में सहभागिता करती है। कार्यक्रम के तहत, कार निर्माता ने 2019 में छात्राओं की शिक्षा की दिशा में समर्थन और सहयोग करना शुरू कर दिया। एमजी सेवा के तहत अन्य पहलों में महिलाओं का कौशल विकास, युवा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ताओं का सहयोग आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed