धांसू फीचर्स से लैस MG Gloster भारत में हुई पेश, 1 लाख रुपये देकर ग्राहक कर सकते हैं बुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने भारत की पहली ऑटोनॉमस (लेवल 1) प्रीमियम एसयूवी MG Gloster को पेश कर दिया है। बता दें कि यह कंपनी की भारत में तीसरी कार होगी। इससे पहले एमजी मोटर ने भारत MG Hector (एमजी हेक्टर) और MG ZS EV (जेडएस ईवी) को लॉन्च किया था। MG Gloster की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक एमजी मोटर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप पर इस कार को बुक कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को 1,00,000 रुपए देंगे होंगे।
एमजी मोटर ने अपनी इस प्रीमियम एसयूवी को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। भारतीय बाजार में कंपनी इसे 32 लाख से 40 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च कर सकती है।
MG Gloster: स्पेसिफिकेशन्स
MG Gloster: फीचर्स
MG Gloster के इंटीरियर में 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 70 से ज्यादा कार कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। इस एयसूवी में कंपनी के iSmart 2.0 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके इंटीरियर को ब्राउन लेदर से रैप्ड किया गया है। इसमें 12-स्पीकर सिस्टम, 64 एम्बियंट लाइटिंग, 8-इंच डिजी एनॉलॉग ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और मीडिल कैप्टन सीट दिया गया है।
MG Gloster: परफॉर्मेंस
MG Gloster के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 2 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 218 PS की मैक्सिमम पावर और 480 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। हालांकि, इसके लोवर वेरिएंट में ग्राहकों को डीट्यून इंजन मिलेगा।