फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mg motor fight against coronavirus mg hector car mg zs ev coronavirus outbreak in india coronavirus india

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में MG Motor भारत में देगी अपनी 100 Hector SUV

Thu, 23 Apr 2020 01:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2020 01:49 PM IST
सार

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) COVID-19 (कोरोना वायरस) महामारी के खिलाफ लड़ाई में पहले ही 2 करोड़ रुपये दान करने का एलान कर चुकी है और अपने योगदान के रूप में एक कम लागत वाला वेंटिलेटर विकसित कर रही है।

विज्ञापन
mg motor fight against coronavirus mg hector car mg zs ev coronavirus outbreak in india coronavirus india
MG Hector - फोटो : Social Media

विस्तार

अब इस कार निर्माता ने यह घोषणा की है कि पूरे देश में सामुदायिक सेवा के लिए डॉक्टरों और पुलिस सहित राहतकर्मियों को वह मई 2020 के आखिर तक अपनी 100 हेक्टर एसयूवी कारें मुहैया कराएगा। 
विज्ञापन

कार निर्माता राज्य सरकार के नियमानुसार लॉकडाउन के दौरान अपने पैन-इंडिया डीलर नेटवर्क के माध्यम से एसयूवी की आपूर्ति करेगा। ये 100 हेक्टर उन सभी राहतकर्मियों की परिवहन आवश्यकताओं में मदद के लिए ईंधन और ड्राइवरों के साथ मुफ्त में प्रदान किए जाएंगे। कंपनी ने यह भी कहा है कि ये एसयूवी तैनाती के लिए ‘एमजी डिसिनफेक्ट और डिलीवर’ प्रणाली का पालन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, एमजी ने इस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए ब्रिटेन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) एजेंसियों को अपनी इलेक्ट्रिक कार ZS EV (जेडएस ईवी) की 100 यूनिट्स प्रदान की है। भारत में इसने वेंटिलेटर दान किया है और इन संकट के समय में लोगों की मदद के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता किट, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट, सर्जिकल मास्क, दस्ताने, सैनिटाइटर स्प्रेयर, भोजन और राशन किट वितरित किए हैं। 
विज्ञापन

दुनियाभर में फैली कोरोनावायरस महामारी ने सभी को साफ-सफाई के उच्च स्तरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। एमजी, ने अपनी ओर से, जल्द ही केबिन को साफ रखने के लिए इन-बिल्ट स्वच्छता सुविधा के साथ Hector (हेक्टर) और ZS EV (जेडएस ईवी) को पेश कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed