फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   MG Hector 2021 to introduce Hinglish voice command for the first time in the Automobile industry new mg hector interior leaked mg hector facelift 2021 launch date mg hector 2021 features

MG Hector 2021 का इंटीरियर लुक लॉन्च से पहले लीक, इंडस्ट्री में पहली बार कार में मिला हिंग्लिश वॉयस कमांड

Mon, 04 Jan 2021 06:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Jan 2021 06:47 PM IST
सार

 2021 MG Hector नए फीचर्स के साथ आ रही है। नई 2021 MG हेक्टर के केबिन में कई बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही एमजी हेक्टर 2021 इंडस्ट्री में पहली बार हिंग्लिश वॉयस कमांड के साथ आएगी। 

विज्ञापन
MG Hector 2021 to introduce Hinglish voice command for the first time in the Automobile industry new mg hector interior leaked mg hector facelift 2021 launch date mg hector 2021 features
MG Hector - फोटो : MG Motor (For Representation Only)

विस्तार

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में अपनी लोकप्रिय कार MG Hector (एमजी हेक्टर) को नए अवतार में लॉन्च कर सकती है। लेकिन इस एसयूवी की अपेक्षित लॉन्चिंग से पहले ही इसके इंटीरियर की तस्वीरें लीक हो गई हैं। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि 2021 MG Hector नए फीचर्स के साथ आ रही है। नई 2021 MG हेक्टर के केबिन में कई बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन

कैसा होगा इंटीरियर
अपडेटेड एसयूवी में कई ऑप्शन उपलब्ध होंगे - सिंगल टोन (ब्लैक) इंटीरियर, ड्यूल-टोन इंटीरियर, ड्यूल टोन-एक्सटर्नल भी। हेक्टर 2021 में केबिन को आगे हवादार और प्रीमियम फील देने के लिए डुअल टोन बिज और ब्लैक इंटीरियर का विकल्प भी मिलता है। इसके अलावा नई हेक्टर में वायरलेस फोन चार्जिंग जैसा फीचर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा नई हेक्टर में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलेंगी जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार दिया जा रहा है। यानी ड्राइवर के साथ सामने बैठने वाले यात्री के लिए भी वेंटिलेटेड सीट का फीचर्स मिलेगा। इस एसयूवी को हाल में कंपनी के डीलरशिप पर देखा गया है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस एसयूवी की लॉन्च बहुत जल्द हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार इंडस्ट्री में पहली बार हिंग्लिश वॉयस कमांड
एमजी हेक्टर 2021 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पहली बार हिंग्लिश वॉयस कमांड के साथ आएगी। कार विभिन्न इन-कार फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए 35 से ज्यादा हिंग्लिश कमांड को समझ सकती है और उसके मुताबिक प्रतिक्रिया दे सकती है। एसयूवी में "एफएम चलाओ", "टेम्परेचर कम कर दो" और इसी तरह के कई और कमांड होंगे। 


 
विज्ञापन

एमजी मोटर इंडिया के बारे में
1924 में यूके में स्थापित, मॉरिस गैराज वाहन अपनी स्पोर्ट्स कारों, रोडस्टर्स और कैब्रियोलेट सीरीज के लिए विश्व प्रसिद्ध थे। ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों और यहां तक कि ब्रिटिश शाही परिवार सहित कई मशहूर हस्तियों के बीच एमजी वाहनों की बहुत मांग थी, उनके स्टाइल, एलिगेंस और स्पिरिटेड परफॉर्मंस के लिए। यूके के एबिंगडन में 1930 में स्थापित एमजी कार क्लब के हजारों लॉयल फैन हैं, जो इसे कार ब्रांड के लिए दुनिया के सबसे बड़े क्लबों में से एक बनाता है।

एमजी पिछले 96 वर्षों में एक मॉडर्न, फ्यूचरिस्टिक और इनोवेटिव ब्रांड के रूप में विकसित हुआ है। गुजरात के हलोल में इसकी अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 80,000 वाहनों की है और लगभग 2,500 लोगों को रोजगार देती है। सीएएसई (कनेक्टेड, ऑटोनॉमस, शेयर्ड, और इलेक्ट्रिक) मोबिलिटी के अपने विजन से प्रेरित अत्याधुनिक ऑटोमेकर ने आज ऑटोमोबाइल सेगमेंट के भीतर हर तरह के अनुभव को बेहतर बनाया है।

इसने भारत में भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी - एमजी हेक्टर, भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी- एमजी जेडएस ईवी, और भारत की पहली ऑटोनोमस (लेवल-1) प्रीमियम एसयूवी - एमजी ग्लॉस्टर सहित भारत में कई सुविधाओं को पहली बार पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed