फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   MG Gloster SUV gets Advanced features MG Gloster first SUV in its segment to get level 1 autonomous capability

MG Gloster एसयूवी के इन एडवांस्ड फीचर्स से रह जाएंगे भौंचक्के, सेगमेंट की किसी कार में पहली बार मिले हैं ये धांसू फीचर्स, देखें वीडियो

Wed, 16 Sep 2020 07:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 16 Sep 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
MG Gloster SUV gets Advanced features MG Gloster first SUV in its segment to get level 1 autonomous capability
MG Gloster SUV - फोटो : MG
MG Gloster (एमजी ग्लॉस्टर) भारत में आनेवाले त्यौहारी सीजन के दौरान दिवाली के आसपास लॉन्च की जाएगी। ब्रिटिश कार निर्माता का भारतीय बाजार के लिए यह चौथा प्रॉडक्ट है जो कि एक फुल साइज एसयूवी है। एमजी ग्लॉस्टर भारत में कंपनी के लाइनअप में सबसे महंगी गाड़ी होगी। MG Motor (एमजी मोटर) ने Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में ग्लॉस्टर को पेश किया था, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों के दौरान इस कार के बारे में कई नए डिटेल्स का खुलासा किया है। कंपनी ने अपनी आनेवाली एसयूवी के इंटीरियर का बढ़िया लुक दिखाया है। एमजी की प्रीमियम एसयूवी MG Gloster में 12.3 इंच टचस्क्रीन सिस्टम और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन अब इस एसयूवी के बारे में सबसे बड़ी जानकारी आई है कि ग्लॉस्टर लेवल 1 ऑटोनॉमस ड्राइविंग का फीचर भी दिया गया है। यहां जानते हैं इस कार के एडवांस्ड फीचर्स के बारे में सारी डिटेल्स। 
विज्ञापन

मिले ये एडवांस्ड फीचर्स
एमजी ग्लॉस्टर कई एडवांस्ड ड्राइवर एसिस्टेंस टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। इसमें ऑटो पार्क असिस्ट फीचर और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। ऑटो पार्क फीचर समानांतर पार्किंग के लिए एक जगह को लोकेट करती है और फिर ड्राइवर के बिना चलाए कार को ऑटोमैटिक तरीके से चुने गए स्थान में पार्क कर देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल
दूसरी ओर, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल एक ऐसा फीचर है जिससे ड्राइवर सामने चली रहे वाहन से अपनी कार की एक निश्चित दूरी और रफ्तार तय कर सकता है। कार का सिस्टम इस इनपुट के हिसाब से गाड़ी को चलाता है, लेकिन सामने चल रहे वाहन से एक सुरक्षित दूरी तय करने के लिए जरूरत पड़ने पर ऑटोमैटकि तरीके से स्पीड को कम कर देता है। 



 
विज्ञापन

फ्रंट कॉलिजन वॉर्निंग सिस्टम
ग्लोस्टर एसयूवी में फ्रंट कॉलिजन वॉर्निंग सिस्टम और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह फीचर बहुत फायदेमंद साबित होती है, जिसकी मदद से आगे की सड़क स्कैन हो जाती है। इसका फायदा यह है कि अगर सिस्टम को लगता है किसी आपात स्थिति में चालक तेजी से ब्रेक लगाने में सक्षम नहीं है तो पहले यह चेतावनी देता है और फिर ऑटोमैटिक तरीके से ब्रेक लगा देता है। इससे सड़क दुर्घटना में कमी आएगी। इस एसयूवी में मिलने वाले अन्य फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, ऑटो पार्क असिस्ट और लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इन फीचर्स के साथ एमजी ग्लॉस्टर अपने सेगमेंट में पहली एसयूवी बन गई है जिसमें लेवल 1 ऑटोनॉमस ड्राइविंग की क्षमता है। 

सबसे ज्यादा फीचर्स वाली एमजी की कार
आनेवाली ग्लॉस्टर भारत में एमजी की सबसे ज्यादा फीचर्स से लैस कार होगी। इस एसयूवी में 12.3 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन मिलेगा, जिसमें वॉयस असिस्टेंट के साथ आईस्मार्ट कनेक्टिविटी सूट का लेटेस्ट वर्जन होगा। इस एसयूवी में एक बड़े टीएफटी मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, पुडल लैंप, फुट-एक्टिव इलेक्ट्रिक टेलगेट, ट्राई-जोन ऑटोमैटिक एसी, एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। सुरक्षा के लिहाज से एमजी ग्लोस्टर में EBD के साथ ABS, एयरबैग्स, ओवर-स्पीड वॉर्निंग, सीट बेल्ट रिमाइंडर्स और पेडेस्ट्रियन क्रैश सेफ्टी जैसे फीचर मिलेंगे। 

कितनी होगी कीमत
भारतीय बाजार में आने वाली एमजी ग्लॉस्टर एसयूवी में 2.0-लीटर बाइ-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 8-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसके अलावा पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम भी उपलब्ध होगा। इस SUV में मिलने वाले ढेर सारे मॉडर्न फीचर्स और लेवल 1 ऑटोनॉमस ड्राइविंग को देखते हुए इसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed