{"_id":"5f9178638ebc3e9bf52faa6c","slug":"mercedes-benz-will-launch-its-made-in-india-car-amg-glc-43-coupe-in-india-on-6-november-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mercedes Benz की 'मेड-इन-इंडिया' कार 6 नवंबर को होगी लॉन्च, महज 4.9 सेकंड में पकड़ेगी 100 kmph की रफ्तार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mercedes Benz की 'मेड-इन-इंडिया' कार 6 नवंबर को होगी लॉन्च, महज 4.9 सेकंड में पकड़ेगी 100 kmph की रफ्तार
Thu, 22 Oct 2020 05:47 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 22 Oct 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Mercedes AMG GLC 43 Coupe
- फोटो : Mercedes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्सिडीज बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) अपनी AMG GLC 43 Coupe को भारत में 3 नवंबर 2020 को लॉन्च करेगी। बता दें कि यह मेड-इन-इंडिया कार है। यानी कंपनी ने इसे भारत में बनाया है। खास बात यह है कि यह देश की पहली मेड-इन-इंडिया AMG व्हीकल होगी। इस कूपे एसयूवी को कंपनी अपने पुणे के चाकन प्लांट से रोल आउट करेगी।
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज ने अपनी इस फेसलिफ्ट वर्जन को पिछले साल ही ग्लोबली लॉन्च कर दिया था, लेकिन भारत में इसकी बिक्री शुरू नहीं हुई थी। भारत में इसकी बिक्री CKD के जरिए होगी। माना जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 80 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन
AMG GLC 43 कूपे की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 3.0-लीटर का V6 बाई-टर्बो इंजन दिया गया है। इसका इंजन 385 bhp की मैक्सिमम पावर और 520 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। रफ्तार की बात करें तो यह कार महज 4.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेगी। इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी।
विजुअली, यह एसयूवी सिग्नेचर एएमजी पैनामेरिकाना ग्रिल के साथ वर्टिकल स्लैट्स, एलईडी हाई-परफॉर्मेंस हेडलैंप्स के साथ डे-टाइम रनिंग लैंप्स, और मैट ब्लैक पंखों के साथ आएगी। इसमें 19 से 21 इंच तक व्हील्स चुनने का विकल्प मिलेगा।
नई Mercedes-AMG GLE 53 Coupe भारत में हुई लॉन्च
2020 Mercedes-AMG GLE 53 Coupe
- फोटो : Mercedes
इससे पहले मर्सिडीज बेंज ने अपनी सेकेंड-जनरेशन वाली GLE 53 AMG Coupe को भारत में लॉन्च किया। नई 2020 Mercedes-AMG GLE 53 4MATIC+ Coupe की एक्स-शोरूम कीमत 1.20 करोड़ रुपये है। भारतीय बाजार में यह कार GLE 43 AMG Coupe की जगह लेगी। इस कार में माइल्ड-हाईब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं और यह पहले की तुलना में और भी ज्यादा पावरफुल हो गई है। कंपनी ने अपनी इस नई कूपे की बुकिंग शुरू कर दी है। भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला BMW X6 M और Porsche Cayenne Coupe से होगा।
परफॉर्मेंस
नई कूपे में पावर के लिए 3.0-लीटर का ट्विन टर्बो इंजन दिया गया है। इसका इंजन 435 bhp की मैक्सिमम पावर और 520 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 9-स्पीड AMG स्पीड शिफ्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 48-वॉल्ट माइल्ड-हाईब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसमें 22 bhp और 250 Nm का अतिरिक्त पावर आउटपुट मिलता है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।