{"_id":"591e94e74f1c1b9c0cf249fe","slug":"mercedes-benz-is-ready-to-launch-new-e-220-d-on-2nd-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज बेंज ई 220 डी 2 जून को होगी लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मर्सिडीज बेंज ई 220 डी 2 जून को होगी लॉन्च
Updated Fri, 19 May 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज इंडिया अपने ई क्लास रेंज का विस्तार करते हुए एक ई 220 डी वर्जन को लॉन्च करने जा रही है। इस गाड़ी को कंपनी 2 जून को भारतीय बाजार में पेश करेगी। सबसे खास बात इस कार की है इसका 2 लीटर का डीजल इंजन। यह इंजन 2 लीटर फोर सिलेंडर है जो अब पहले के 2.1 लीटर की जगह ले रहा है। यह इंजन 194 एचपी की शक्ति व 400 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें 9 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी लगा है। मर्सिडीज ने इस इंजन को बीएस4 से मैच करवाने के लिए काफी मेहनत की है।
विज्ञापन
ई 220 डी दूसरा डीजल इंजन है नई ई क्लास में लगाया जा रहा है। ई क्लास को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था जिसमें लगा वी6 डीजल इंजन 258 एचपी की शक्ति देता है। उम्मीद की जा रही है कि मर्सिडीज इसकी कीमत 55 से 57 लाख रुपये के बीच में रखेगी। मर्सिडीज उन ऑटो निर्माता कंपनियों में से एक रही है जिसको पिछले दिनों 2000 सीसी से ऊपर के डीजल इंजनों के वैन से काफी नुकसान हुआ था हालांकि बाद में पर्यावरण सेस लगाकर इस वैन को हटा लिया गया था।
विज्ञापन